{"_id":"577bfec74f1c1b090c7fb4bf","slug":"the-disposal-will-take-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"निस्तारण में समय लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निस्तारण में समय लगेगा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Day
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। तहसील दिवस में डीएम के सामने शिकायतों का अंबार लग गया। 65 शिकायतों में से दो ही शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि तहसील दिवस में फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण न करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित तहसील दिवस में डीएम सुजीत कुमार ने फरियादियों की शिकायतों का अंबार लग गया। डीएम ने शासन की प्राथमिकता वाली जनसमस्याओं का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दए। तहसील दिवस में बाबरी निवासी कुलदीप शर्मा ने गांव भंदौड़ा के प्रधान के हरे पेड़ों को काटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
गांव करमूखेड़ी निवासी धीरज सिह राणा, रामकुमार, धर्मवीर सिंह, ब्रजपाल, रामधारी, आशीष, प्रदीप आदि ने दिल्ली- शामली मार्ग से अतिक्रमण को हटवाकर पानी की निकासी कराए जाने की मांग की। राजाक नगर के ग्रामीणों ने तहसील दिवस में पहुंचकर गांव में तालाब की सफाई कराने की मांग की है। मोहल्ला शांतिनगर निवासी सत्यप्रकाश वर्मा ने हिंदू इंटर कॉलेज के एक लिपिक पर अपनी पुत्री की कक्षा दस की मार्कशीट संशोधन कराने के नाम पर दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
तहसील दिवस में 65 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान 25 शिकायतों के लंबित होना पाया गया। डीएम ने 25 लंबित शिकायतों के निस्तारण न होने पर नाराजगी प्रकट की।
इस मौके पर सीडीओ विनोद कुमार सिंह, एसपी विजय भूषण सिंह, सीएमओ विनीता अग्निहोत्री, एसडीएम एमपी सिंह, सीओ सिटी निशांक शर्मा, परियोजना निदेशक बलीराम, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, डीआईओएस एसएम सिद्दकी, अधिशासी अभियंता द्वितीय सुभाष चंद्रा, नीरज कुमार, जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार, बीडीओ थानाभवन पंकज कुमार, बीडीओ कैराना डीआरडीए के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल, जिला कार्यक्रम अधिकारी एसएन रावत, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार आदि उपस्थित रहे।