फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The cracks in the houses due to waterlogging, the wall stopped by the bats

जलभराव से मकानों में आई दरार, बल्लियों से रोकी दीवार

Wed, 15 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The cracks in the houses due to waterlogging, the wall stopped by the bats
कांधला मोहल्ले में जलभराव के कारण मकानों में दरार व विसमार होने के कारण बचाव को लगाई गई बलिया - फोटो : SHAMLI
जलभराव से मकानों में आई दरार, बल्लियों से रोकी दीवार
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के कैराना बाईपास रोड पर खाकरोबान मोहल्ले की बस्ती में जलभराव के कारण लोग परेशानी से जूझ रहे हैं। यहां मकानों में दरारें आ गई हैं। जो कभी भी गिर सकते हैं। दीवारों को गिरने से रोकने के लिए मकानों को बांस और बल्लियों का सहारा दिया गया है।
बस्ती करीब 75 घरों में 900 लोगों की आबादी रहती है। बस्ती निर्माण के बाद से ही जलभराव की समस्या से बस्ती के लोग जूझ रहे हैं। पालिका प्रशासन, तहसील दिवस व जनप्रतिनिधि के समक्ष बस्ती के लोग समस्या के निस्तारण के लिए गुहार लगा चुके हैं। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं है। बस्ती के लोगों के अनुसार बरसात के दिनों में तो लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। अभी तक खाली प्लॉटों में व सड़कों पर पानी जमा है। मोहल्ले वासियों ने डीएम से समस्या के निस्तारण किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बस्ती वासी सद्दाम कहते हैं कि पानी लगातार जमा रहने से बस्ती में अधिक गंदगी व मच्छर पनप रहे हैं। जिससे बस्तीवासी हमेशा बीमारी से आशंकित रहते हैं। अब्दुल सत्तार कहते हैं कि तहसील दिवस पालिका व जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। मकान गिरने की कगार पर हैं। हनीफ ने बताया कि करीब 10 वर्षों से बस्ती की हालत यही है। जलभराव गंदगी में रहने को यहां के लोग मजबूर हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हाफिज युनूस ने बताया बरसात के दिनों में सड़कों पर बना जलभराव कई सप्ताह तक कम नहीं होता है। घरों के अंदर भी पानी पहुंचने के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो जाता है। हाफिज कासिम ने बताया बस्ती वासियों की फरियाद कोई नहीं सुन रहा है। जनप्रतिनिधि भी हमारी समस्या से जानकारी होने के बाद भी पल्ला झाड़ते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन --
नगर पालिका लिपिक अकरम अहमद ने बताया कि बस्ती नीचे होने के कारण यहां पानी जमा होता है। इसके निस्तारण के लिए पालिका प्रशासन की ओर से नाला निर्माण कराया जाएगा। जिससे पानी की निकासी होने पर यहां जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed