फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The champion made Biswajit Roorkee

रुड़की का विश्वजीत बना चैंपियन

Wed, 22 Feb 2017 11:58 PM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Wed, 22 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
The champion made Biswajit Roorkee
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शामली रायफल क्लब की ओर से एमएस फार्म में चल रही अमर शहीद प्रवेंद्र निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया। बंगाल इंजीनियर ग्रुप रुड़की का निशानेबाज विश्वजीत चैंपियन रहा। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से खिलाड़ी का साहस बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि एसपी मलिक ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। एयर रायफल पीप साइट में बंगाल इंजीनियर ग्रुप रुड़की का विश्वजीत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसे रवींद्र निर्वाल ट्रॉफी और 8100 रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


द्वितीय स्थान पर दिनेश कुमार रहे। एयर आईएसएसएफ वर्ग में शुभम राणा बुढ़ाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें रजत निर्वाल ट्रॉफी और 8100 रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एयर रायफल एनआर वर्ग में सौरभ गढ़वाल रेजीमेंट को प्रथम पुरस्कार के रूप में शहीद मोहर सिंह ट्रॉफी और 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। द्वितीय स्थान पर विश्वजीत सिंह को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर रायफल एनआर वर्ग में गढ़वाल रेजीमेंट के नवीन खंडारी ने प्रथम प्रथम स्थान प्राप्त किया, उन्हें शहीद शाहमल ट्रॉफी दी गई। द्वितीय स्थान दीपक रहे। ओपन साइट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मोहम्मद फैज को शहीद सोहनवीर ट्रॉफी से नवाजा गया। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा और सीओ सिटी उपेंद्र यादव ने शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुकेश चौधरी, प्रवीण कुमार, तपन मलिक, अभिनव निर्वाल, डॉ# विनीत, सुधीर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed