फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The Centre operates through hollow claims

खोखले दावों के सहारे चल रही केंद्र सरकार

Thu, 22 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 22 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
The Centre operates through hollow claims
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव और पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार खोखले दावों से चल रही है। जब पठानकोट में सेना मुख्यालय पर हमला हुआ, तब भी केंद्रीय मंत्रियों ने कोरी बयानबाजी की। अब जम्मू कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले के बाद भी खोखले दावे किए जा रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों पर बोझ है, किसानों के खाते से जबरन करोड़ों रुपये प्रीमियम काट लिया गया, जबकि उप्र का किसान बकाया गन्ना मूल्य न मिलने और गन्ना मूल्य में वृद्धि ना होने के कारण बुरी तरह त्रस्त है। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर थानाभवन में रालोद की सद्भावना रैली में बोलते हुए रालोद महासचिव जयंत चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के उड़ी में सैनिकों पर आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। यह पहली आतंकी घटना नहीं है। केंद्र सरकार हमलों से सीख नहीं ले रही है। पठानकोट हमले के बाद रक्षा मंत्री और गृहमंत्री ने तमाम दावे किए। प्रधानमंत्री ने यहां तक कहा कि आतंकियों को सबक सिखाया जाएगा, मगर उसके बाद भी आतंकी हमले लगातार हो रहे हैं, जो शर्मसार करने वाले हैं।
विज्ञापन


रालोद महासचिव ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री राहत कोष की तरह शहीद सैनिकों की स्मृति में एक फंड या योजना बननी चाहिए। उस फंड में जो धन जमा हो उसका उपयोग शहीदों के परिवारों या उनके गांवों के विकास पर खर्च होना चाहिए। प्रदेश में रालोद की सरकार बनी तो शहीद स्मृति कोष की स्थापना की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों का करोड़ों रुपये का कर्ज केंद्र माफ कर देती है, लेकिन गरीब किसान पर बिजली और अन्य छोटे बकायों को लेकर आरसी जारी की जा रही है तथा किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने चेताया कि किसानों की परीक्षा न ली जाए। फसल बीमा योजना के लिए गन्ना बेल्ट के किसानों का जो रुपया प्रीमियम के रूप में काटा गया है, वह लौटाया जाए।  प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चार साल में न तो गन्ना मूल्य बढ़ा और न ही भुगतान हो रहा है। 

1600 करोड़ रुपये यूपी के किसानों का ही बकाया है। इसमें मेरठ एवं सहारनपुर मंडल की चीनी मिलों पर सबसे अधिक बकाया है। सद्भावना रैली की अध्यक्षता मुफ्ती अकरम गुराना तथा संचालन योगेंद्र चेयरमैन ने किया। 

इस दौरान रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर मसूद अहमद, वरिष्ठ नेता जावेद राव,  पूर्व विधायक मिथलेश पाल, धर्मवीर बालियान, एमएलसी मुश्ताक चौधरी, जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़, रणधावा मलिक, जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा, मुकेश सैनी, चेयरमैन  संजय शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। 


चाचा-भतीजे का चल रहा सीरियल ः जयंत चौधरी ने अखिलेश और शिवपाल विवाद पर चुटकी लेते हुए कहा कि टीवी पर सास-बहू के सीरियल तो देखे थे, लेकिन अब एक नया सीरियल चाचा-भतीजा शुरू हो चुका है। यह लड़ाई कुर्सी और पैसे की चल रही है, जिसे जनता बखूबी जान गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती का नाम लिए बिना ही कहा कि पिछली सरकार ने तो सारा पैसा पार्कों पर लगा दिया। अब उनकी नेता पार्क न बनाने का वादा कर रही हैं। नए पार्क नहीं बनाए जाएंगे तो पुरानों को बार-बार तोड़कर बनवाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed