फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The bridegroom went to the king to marry

शादी के जश्न में अचानक खलल, फेरे लिए बिना थाने पहुंच गए दूल्हे राजा, बखेड़ा देख बराती हैरान

Fri, 13 Dec 2019 10:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 13 Dec 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
The bridegroom went to the king to marry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

शामली में थानाभवन क्षेत्र के एक गांव में शादी के जश्न में उस समय खलल पड़ गया, जब मंडप में बैठे दूल्हे के सामने एक महिला अपने परिजनों के साथ जा पहुंची। उसने दूल्हे को न सिर्फ अपना पति बताया, बल्कि दहेज उत्पीड़न के आरोप में कोर्ट में मामला भी विचाराधीन होना बताया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा व महिला को थाने ले आई। दोनों पक्षों के बीच देर रात तक सुलह कराने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन


मामला थानाभवन क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में मंडप सजा हुआ था, शादी की धूम थी। बराती जश्न मना रहे थे। दूल्हा मंडप में बैठा था। तभी अचानक एक महिला और उसके परिजन वहां पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। पहले तो लोग समझे कि शायद कोई विवाद हो गया है, लेकिन जब महिला ने पूरा मामला बताया तो लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन


महिला का कहना था कि वह मेरठ जिले के फलावदा क्षेत्र की रहने वाली है। उसने दावा किया कि दूल्हा बना युवक उसका पति है। उसके साथ उसकी शादी 2012 में हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। इसी से परेशान होकर उसने 2015 में पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया दिया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंचायत में बोली युवती- शादी करूंगी तो इसी के साथ, नहीं तो खुद भी मर जाऊंगी और मार डालूंगी

महिला के आरोपों के चलते दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। हंगामा देख किसी ने थानाभवन पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। देर रात थाने पर महिला आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़ी रही।

थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि महिला का आरोप है कि न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दूल्हे को थाने में बैठाया हुआ था, हालांकि देर रात दोनों पक्षों के लोग मामले को सुलझाने में लगे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुलह नहीं होती और तहरीर मिलती है तो मामला दर्ज किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed