फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The air of the district is still at a bad level

अब भी खराब स्तर पर है जिले की हवा

Wed, 17 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
The air of the district is still at a bad level
शामली में चढ़त के दौरान आतिशबाजी के धुएं से फैला प्रदूषण। - फोटो : SHAMLI
अब भी खराब स्तर पर है जिले की हवा
विज्ञापन

शामली। जिले में हवा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। यहां का एक्यूआई लगातार बहुत बुरे स्तर पर है। दीपावली के बाद अब शादियों में जमकर आतिशबाजी की जा रही है। जिससे प्रदूषण के बढ़ने के साथ ही जिले की आबोहवा बिगड़ रही है। लोग खुलेआम सड़कों के बीच में आतिशबाजी कर रहे हैं। इससे प्रदूषण बढ़ने के साथ ही हादसे होने की आशंका भी रहती है। लेकिन शादियों में हो रही आतिशबाजी को लेकर पुलिस-प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। वायु प्रदूषण बढ़ने से सुबह और शाम वातावरण में छाया स्मॉग सांस के रोगियों के लिए लगातार मुसीबत बना है। बुजुर्ग अब सुबह और शाम के समय घर से निकलने से परहेज कर रहे हैं।

मंगलवार को कम हुआ एक्यूआई
मंगलवार को एक्यूआइ कुछ कम हुआ। सोमवार को 362 दर्ज किया गया था। लेकिन मंगलवार को यह घटकर 315 हो गया। मंगलवार को भी सूरज की तपिश कमजोर रही। सोमवार को जहां दिन का तापमान अधिक था तो सोमवार में इसमें और गिरावट आई है।
विज्ञापन

एक्यूआइ कहां तक होता है खतरनाक
0-50 : अच्छा
51-100 : संतोषजनक
101-200 : प्रदूषित
201-300 : खराब
301-400 : बहुत खराब
401-500 : गंभीर
इस मौसम में ये रखे ध्यान
-घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाएं।
-दमा रोगियों को घर के अंदर ही रहना चाहिए।
-छोटे बच्चों को भी घर से बाहर न निकाले।
-वाहन चलाते समय चश्मा अवश्य पहने।
-आंखों में दिक्कत महसूस होने पर डाक्टर से सलाह अवश्य लें।
-घर के आसपास पानी का छिड़काव करें।
इस माह जिले का एक्यूआई
1 नवंबर 210
2 नवबर 212
3 नवंबर 221
4 नवंबर 235
5 नवंबर 275
6 नवंबर 308
7 नवंबर 278
8 नवंबर 365
9 नवंबर 380
10 नवंबर 350
11 नवंबर 352
12 नवंबर 360
13 नवंबर 367
14 नवंबर 320
15 नवंबर 362
16 नवंबर 315
नोट: एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई ) पीएम 10 और पीएम 2.5 की औसत वेल्यू दर्शाता है।

शामली माजरा रोड पर सुबह सात बजे फैला स्मॉग

शामली माजरा रोड पर सुबह सात बजे फैला स्मॉग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed