फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The air of the district is constantly poisonous, it is difficult to breathe

जिले की आबोहवा लगातार जहरीली, सांस लेना हो रहा मुश्किल

Tue, 16 Nov 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The air of the district is constantly poisonous, it is difficult to breathe
शामली में फैला स्मॉग - फोटो : SHAMLI
जिले की हवा लगातार जहरीली, सांस लेना हो रहा मुश्किल
विज्ञापन

शामली। जिले में हवा की गुणवत्ता सुधरने की बजाय बिगड़ती ही जा रही है। एक्यूआई लगातार बहुत बुरे स्तर पर चल रहा है। जहरीली हवा की वजह से सांस लेना मुश्किल हो रहा है। वायुमंडल में प्रदूषण के बढ़ने के साथ ही जिले की आबोहवा बहुत ज्यादा बिगड़ गई और वायु प्रदूषण बढ़ जाने से सुबह और शाम वातावरण में स्मॉग छाया रहा। सांस के रोगियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सुबह-शाम लोगों की आंखों में जलन भी महसूस हो रही है।
सोमवार को फिर बढ़ा एक्यूआई
सोमवार को फिर एक्यूआइ बढ़ा गया। रविवार को 320 दर्ज किया गया था। लेकिन सोमवार को 52 एक्यूआइ बढ़ने के साथ ही 362 दर्ज किया गया है। सोमवार को फिर सूरज की तपिश भी कमजोर हो गई। रविवार को जहां दिन का तापमान अधिक था तो सोमवार में इसमें और गिरावट आई है। वहीं चारों तरफ धुआं ही धुआं होने के कारण सांस लेने के साथ आंखों में जलन भी हो रही है। अगर आने वाले समय में ऐसा ही मौसम रहा तो सांस लेना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

सुबह की सैर भी हुई हानिकारक
सुबह के समय की गई सैर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है। लेकिन इस समय अगर ऐसा किया तो आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं बल्कि बीमार हो जाएंगे। दरअसल इस समय जिले की आबोहवा खराब हो गई है। डॉक्टर भी मान रहे है कि सुबह के समय एक्यूआई इतना अधिक रहता है कि सांस लेना मुश्किल होता है। यहीं कारण है कि अब पार्कों में दमा रोगी नजर तक नहीं आते है। अगर कुछ दिन वह अपना स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे तो फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन..............
जैसे-जैसे स्मॉग छा रहा है वैसे ही सांस रोगी के मरीज भी बढ़ रहे है। ऐसे में सांस रोगियों से अपील है कि वो घर के अंदर रहें। अपने घर के दरवाजे व खिड़कियां बंद रखे ताकि स्मॉग घर के अंदर न आए। अगर ऐसा करेंगे तो वो अपने आप को इस स्मॉग से बचा सकेंगे। - डॉ. पंकज गर्ग, सांस व छाती रोग विशेषज्ञ।
एक्यूआइ कहां तक होता है खतरनाक
0-50 : अच्छा
51-100 : संतोषजनक
101-200 : प्रदूषित
201-300 : खराब
301-400 : बहुत खराब
401-500 : गंभीर
इस मौसम में ये रखे ध्यान
-घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाएं।
-दमा रोगियों को घर के अंदर ही रहना चाहिए।
-छोटे बच्चों को भी घर से बाहर न निकाले।
-वाहन चलाते समय चश्मा अवश्य पहने।
-आंखें खराब हो रही है तो डाक्टर सेजरूर सलाह अवश्य लें।
-घर के आसपास पानी का छिड़काव करें।
इस माह जिले का एक्यूआई
1 नवंबर 210
2 नवबर 212
3 नवंबर 221
4 नवंबर 235
5 नवंबर 275
6 नवंबर 308
7 नवंबर 278
8 नवंबर 365
9 नवंबर 380
10 नवंबर 350
11 नवंबर 352
12 नवंबर 360
13 नवंबर 367
14 नवंबर 320
15 नंवबर 362
नोट: एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई ) पीएम 10 और पीएम 2.5 की औसत वेल्यू दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed