{"_id":"57e188354f1c1bff44a82b9f","slug":"the-administration-has-rejected-shamli-hukum-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकम्मा हो चुका है शामली का प्रशासन : हुकुम सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकम्मा हो चुका है शामली का प्रशासन : हुकुम सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
political
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। रंगदारी से थर्रा रहे कैराना के व्यापारियों की पीड़ा के चलते मंगलवार की देर रात कटेहरा धर्मशाला में आयोजित बैठक कैराना सांसद हुकुम सिंह पहुंचे। बैठक में बोलते हुए व्यापारियों से संघर्ष के लिए एकजुट होने का आह्वान करते हुए प्रशासन को निकम्मा करार दिया तथा प्रशासन को रिजल्ट के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम दिया।
सांसद बोले कि रंगदारी, हत्या व चोरी करने वाला केवल अपराधी होता है। उन्होंने कहा कि सबको एकजुट होने की आवश्यकता है। यदि आप सबके बीच हिम्मत व साहस उत्पन्न हो जाएगा तो आपको कोई डरा नहीं को सकेगा।
शामली जनपद का प्रशासन निकम्मा हो चुका है, यदि पांच दिन के भीतर पुलिस-प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो पांच दिन के बाद हम सब मिलकर संघर्ष करेंगे। जब उन्होंने पलायन मुद्दा उठाया तो उस वक्त स्थानीय नगर पालिका चेयरमैन मो. राशिद ने कहा कि था कि कैराना में शांति है, लेकिन अपराधिक तत्वों ने उनको भी नहीं बख्शा और उनसे भी रंगदारी मांग ली।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम व्यापारी निर्णय ले कि संघर्ष में साथ है। उन्होंने रंगदारी मांगने वाले इनका कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने पूर्व रंगदारी का मुद्दा उठाया था तो कुछ लोगों ने इसे धर्म के साथ जोड़ दिया था, लेकिन उन्होंने उस समय सभी व्यापारियों का दुख उठाया था। उन्होंने कहा कि पांच दिन में यदि प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता है तो व्यापारियों तथा जनता के साथ मिलकर प्रशासन के विरुद्घ आंदेेलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान कांधला, कैराना, झिंझाना, शामली की बैठक लेकर अग्रिम रणनीति तैयार की जाएगी।
उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि अपने भविष्य के बारे में सोच लो, संघर्ष के बिना काम नहीं चलता है। इसके साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि पांच दिनों के भीतर जनता में विश्वास पैदा नहीं किया गया संघर्ष होगा और दिलो जान से होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, अनिल चौहान, इदरीश, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत, संजीव जैन, अरविंद संगल चेयरमैन शामली, रामजी लाल कश्यप आदि मौजूद रहे।