{"_id":"610d7f3e8ebc3e88d8611c57","slug":"tgt-exam-today-at-three-centers-preparation-completed-shamli-news-mrt5507755112","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी परीक्षा तीन केंद्रों पर आज, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी परीक्षा तीन केंद्रों पर आज, तैयारी पूरी
विज्ञापन
शामली। जिले के तीन केंद्रों पर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा शनिवार और रविवार को होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार को दो पालियों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय पर तीन परीक्षा केंद्र राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली, हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली और वीवी इंटर कालेज शामली पर होगी। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे से होगी। दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सात अगस्त को पहली पाली में कुल 1016 और दूसरी पाली में 1060 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आठ अगस्त को प्रथम पाली में 1143 और दूसरी पाली में 895 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मलित होंगे। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। तीनों केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा जारी की गई परीक्षा संबंधी गाइड लाइन से अवगत कराया जा चुका है। परीक्षा के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरा पालन कराया जाएगा। परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।