{"_id":"62a0eab238a8d647ef25df9b","slug":"tehsil-administration-accused-of-breaking-the-house-shamli-news-mrt5921021169","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील प्रशासन पर मकान तोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील प्रशासन पर मकान तोड़ने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील प्रशासन पर मकान तोड़ने का आरोप
शामली, झिंझाना। बिडौली म्यान कस्बे में हाईवे की जद में आई भूमि को ऊन तहसील प्रशासन द्वारा मंगलवार को कब्जा मुक्त कराया था। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन पर बिना नोटिस दिए, बैनामा व पुश्तैनी घरों को जेसीबी से तोड़ने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
म्यान कस्बा के प्रेमचंद व नरसिंह ने आरोप लगाया कि उसके घर की 241 मीटर भूमि पर प्रशासन ने जबरन बुलडोजर चलाया। इस्लाम ने बताया कि जून 1987 में उसने अपने मकान का बैनामा लिया था, जिसे अब बुलडोजर ने तोड़ दिया है। सुधीर ने भी अपने मकान का 18 साल पुराना बैनामा होना बताया। मोहन उपाध्याय बलजीत सिंह, सोनू पहल सिंह, नाथीराम, महेंद्र सिंह, लक्ष्मी, सहेंद्र, विक्रम सिंह, ओमपाल, रियाज, शमशाद, ओमपाल और चमेली आदि ने प्रशासन पर बिना नोटिस दिए बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया है।
एसडीएम निकिता शर्मा ने बताया कि उन्हें अभी इस मामले की जानकारी नहीं है। तहसीलदार अजय शर्मा ने बताया कि सरकारी खाद के गड्ढों पर लोगों से अवैध कब्जे छुड़ाए हैं। निशान लगाते समय और उसके बाद भी कई बार लोगों को बताया जा चुका है। संवाद