फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teenager dies in accident, couple injured

हादसे में किशोरी की मौत, दंपती घायल

Fri, 06 Aug 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies in accident, couple injured
झिंझाना के टपराना के पास क्षंतीग्रस्त कार को देखते लोग - फोटो : SHAMLI
झिंझाना(शामली)। थानाक्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव टपराना के निकट बाइक पर सवार दंपती और उनकी 12 वर्षीय बेटी कार की चपेट में आ गए। दुर्घटना में किशोरी की मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर घायल हो गया, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी रिजवान अपनी पत्नी शाइस्ता और पुत्री फरीन को बाइक पर लेकर झिंझाना की तरफ से अपने गांव जा रहा था। जब वह मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव टपराना ईदगाह के पास पहुंचा तो शामली की तरफ से दूसरी लेन पर आ रही कार आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। उसी समय संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इसी कार की चपेट में बाइक आ गई। दुर्घटना में बाइक सवार रिजवान, शाइस्ता और उनकी बेटी फरीन गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ऊन सीएचसी भेजा, जहां पर चिकित्सकों ने फरीन को मृत घोषित कर दिया। रिजवान और शाइस्ता को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि कार मथुरा से शामली-झिंझाना के रास्ते पंजाब के लुधियाना जा रही थी। ट्रक को बचाते समय बाइक सवार कार की चपेट में आ गए। पुलिस ने मौके से भाग रहे ट्रक को गाड़ीवाला चौक पर पकड़ लिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed