{"_id":"5d45d2cd8ebc3e6cc92d7346","slug":"teej-mahotav-in-shamli-celebrated-shamli-news-mrt436560893","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई तीज, बच्चों ने खाया घेवर और गुंजिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई तीज, बच्चों ने खाया घेवर और गुंजिया
विज्ञापन
शामली। जिले की शिक्षण संस्थाओं में हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर स्कूलों में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूलों में बच्चों ने घेवर और गुंजिया खाकर तीज की खुशियां मनाईं।
शहर के गढ़ीपुख्ता रोड स्थित सेंट आरसी कांवेंट स्कूल मेें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुभारंभ प्रधानाचार्य मीनू संगल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित करके किया। मौके पर डायरेक्टर आदित्य कुमार, शिक्षिकाएं सुरक्षा, कनिका, कविता, पूनम, इंदु नामदेव, निशा शर्मा, अंजू पंवार, उषा आर्या, सीमा, अनीता, विदिशा, आरती आशा सेठ आदि मौजूूद रहीं। बीएसएम स्कूल में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की छात्राओं ने मेहंदी के डिजाइन बनाकर सबका मन मोह लिया। किंडर गार्डन वर्ग मेें जुलाई और अगस्त माह में जन्मे बच्चों का जन्मोत्सव तीज महोत्सव के रूप में मनाया गया। प्रार्थना सभा में शिक्षिका पूनम नामदेव ने हरियाली तीज के बारे में बताया। प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान ने आभार प्रकट किया गया। निर्णायक मंडल सदस्य मैनेजर छाया सिंह, अंजुल चौधरी, रीना रानी ने मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं की घोषणा की। जिनमें जूनियर वर्ग में कक्षा-7 की खुशी चौहान, नीलगिरी हाउस प्रथम स्थान, अरावली हाउस से कक्षा 6 की इशिका ने द्वितीय स्थान व विन्धयाचल हाउस की कक्षा 7 की अपर्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग (9-12) में नीलगिरी हाउस की कक्षा-12 की छात्रा काजल ने प्रथम स्थान, अरावली हाउस की कक्षा- 10 की आयुषी ने द्वितीय स्थान व विन्धाचल हाउस की कक्षा 12 की छात्रा अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
मेपल्स एकेडमी में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राएं हरे रंग के वस्त्र पहनकर आए। बच्चों ने घेवर और गुंजिया भी खाई। कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं से ड्राइंग शीट पर मेहंदी बनाई। कक्षा-8 में नित्या माही प्रथम, कक्षा-6 से चंचल, लक्षिका द्वितीय और कक्षा-6 से आयुषी तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने हाथों पर मेहंदी लगाकर तीज महोत्सव में चार चांद लगा दिए। कक्षा-11 की प्रियांशी, कक्षा-9 में मैत्री ने प्रथम कक्षा-9 से मुस्कान द्वितीय व कक्षा 10 से अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक मुकेश कुमार, चेयरमैन विपिन कुमार, प्रधानाचार्य उत्तम सिंह ने मेहंदी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
छात्रों ने उड़ाई पतंग, छात्राओं ने रचाई मेहंदी
रॉयल पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज के मौके पर छात्रों ने पतंग उड़ाई। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा-6 से 12वीं तक की छात्राओं ने अपने हुनर का परिचय दिया। जिसमें साक्षी प्रथम, अंशिका द्वितीय और मोनिका चौहान तृतीय स्थान पर रही। कक्षा छह से आठवीं तक में प्रिंसी चौहान प्रथम, इशिका द्वितीय और गरिमा तृतीय स्थान पर रही। नर्सरी के जुलाई में जन्मे बच्चों का जन्मदिन एक साथ मनाया गया। बच्चों ने ग्रीन-डे भी मनाया गया। बच्चों के सुंदर और रंग-बिरंगे हरे परिधानों ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या निर्मला मलिक, उपप्रधानाचार्य विक्रांत राणा, पीटीआई विकास खैवाल, गौरव वर्मा, अमित गोयल, आशू सैनी, अभिनव मलिक, नीरज, गौरव पॉलीवाल और मोहित सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। मेंहदी प्रतियोगिता का संचालन प्रधानाचार्या निर्मला मलिक, सरिता शर्मा, सरिता तोमर, गीता देशवाल, अलका, नीलम, रीना, अनुभूति, दिव्या आदि के द्वारा किया गया।
जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान का संदेश दिया
श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा-5 से शुगन प्रथम, कक्षा-4 से रीशु, कक्षा-3 से गौरी, कक्षा-2 से डोली दूूसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने हरियाली तीज की शुभकामना दी। उधर, देवी उमराकौर इंटर कालेज बनत में मेहंदी प्रतियोगिता में ईश गौत्रा प्रथम, दीपल वर्मा द्वितीय सलीना तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल राणा, रूपा, अनिता मौजूद रहीं। होली हेवन पब्लिक स्कूल, ऊन में मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने जल संरक्षण, पर्यावरण बचाओ व स्वच्छता अभियान आदि पर मेहंदी डिजाइन प्रस्तुत किए। गांधी और तिलक हाउस ने प्रथम, नेहरू हाउस ने द्वितीय तथा सुभाष हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर इकरा, रूपल, अंकिता सिरोही, प्राची शर्मा, दिव्यांशी, परी, खुशी, सिमरन, मोनिका, लवी, ओशदीप, पूजा, खुशी, अपूर्वा, नेहा, आश्वी, प्राची तथा काजल ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक, मैनेजर अंकुर राणा ने सभी छात्राओं को पुरस्कृत किया। मौके पर प्रधानाचार्य नरेश कुमार, उप प्रधानाचार्य अतुल विक्रम कौशिक, सुभाष चंद, रूबी काजला, सुधीर कुमार, नीरज मित्तल, गुलाम रसूल, विक्रांत राणा, अनुज मलिक, सुजाता, संगीता, उमा, लोकेंद्र, आदि भी मौजूद रहे।
साल्वी चुनी गईं तीज क्वीन
फोटो...
लायंस क्लब की ओर से हरियाली तीज महोत्सव कैराना रोड पर राज महल रिसोर्ट पर आयोजित किया गया। लायन सपरिवार की ओर महिलाओं के लिए मेहंदी लगाने व झूला झूलने की व्यवस्था की गई। मौके पर तीज क्वीन सालवी सिंघल चुनी गईं। सभी लायन परिवार को एक एक सुंदर उपहार दिया गया। लायन अध्यक्ष ला नवीन कुमार ने सभी सदस्यों व महिलाओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर फेस्टिवल कमेटी चेयरमैन डॉ. पीके गोयल, कार्यक्रम संयोजिका मधु मित्तल, जोन चेयरमैन अशोक मित्तल, आलोक जैन, पंकज अग्रवाल, डॉक्टर मोहन लाल गुप्ता, डॉ. अनिल रस्तोगी, डॉक्टर अशोक सिंघल, विनीत गोयल मौजूूद रहे।

हरियाली तीज पर शामली के सेंटआरसी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में झूला झूलते बच्चे।- फोटो : SHAMLI

शामली लायनेंस क्लब द्वारा आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में भाग लेतीं महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

ऊन के होली हेवन स्कूल में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली के बीएसएम स्कूल में मेहंदी दिखातीं छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव मालैडी पब्लिक स्कूल मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं और शि?- फोटो : SHAMLI

शामली सेन्टआरसी स्कूल में आयोजित हरियाली तीज पर मैहदी रची दिखाते बच्चे- फोटो : SHAMLI