{"_id":"625320cd8b450c42880ee781","slug":"team-from-lucknow-will-come-today-to-survey-the-new-police-line-shamli-news-mrt5840125139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पुलिस लाइन के सर्वे के लिए आज आएगी लखनऊ से टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पुलिस लाइन के सर्वे के लिए आज आएगी लखनऊ से टीम
विज्ञापन
शामली में पुलिस लाइन की भूमि।
- फोटो : SHAMLI
शामली। नई पुलिस लाइन और आवासीय भवनों के लिए 198.71 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी होने के 11 दिन बाद सोमवार को लखनऊ मुख्यालय से एक सर्वे टीम जिले में पहुंचेगी। सर्वे टीम भैंसवाल रोड पर पुलिस लाइन और आवासीय भवनों की भूमि का मौका मुआयना करेगी। बाद में जिले के अफसरों के साथ बैठक करके लखनऊ के लिए रवाना होगी।
28 सितंबर 2011 को नया जिला बनने के बाद गोहरनी-भैंसवाल गांव के जंगल में पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय के लिए 75 एकड़ भूमि आरक्षित की गई थी। निर्माण एजेंसी राजकीय निर्माण निगम ने एसपी कार्यालय का निर्माण कर पुलिस महकमे को चार साल पहले हस्तांतरित कर दिया था। दो साल पहले लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने नई पुलिस लाइन का 232 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। एक मार्च 2020 को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन का शिलान्यास किया था। लोक निर्माण विभाग ने शासन को वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा था। मगर कोरोना काल और विधानसभा चुनाव के चलते शामली पुलिस लाइन और आवासीय भवनों की वित्तीय स्वीकृति उलझ कर रह गई थी।
चुनाव बाद योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही 198.71 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिल गई। 2.50 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। पुलिस लाइन के निर्माण के संबंध में लखनऊ से एक सर्वे टीम सोमवार को यहां पहुंचेगी। सर्वे टीम भैंसवाल रोड पर आरक्षित भूमि का निरीक्षण करेगी। मौके पर लोक निर्माण विभाग के अफसरों और पुलिस के अफसरों से बातचीत करके लखनऊ के लिए रवाना होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रेम सिंह ने बताया कि सर्वे टीम में पुलिस लाइन के कंसलटेंट मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
नई पुलिस लाइन में बनेंगे 296 बहुमंजिला आवास
ईपीसी (इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मॉडल पर बनकर तैयार होने वाली शामली पुलिस लाइन का नया डिजाइन होगा। जिले की पुलिस लाइन में अधिकारी, कर्मचारियों के लिए बहुमंजिला 296 आवास बनेंगे। कार्यालय भवनों के साथ साथ जिला स्तरीय पुलिस अधिकारियों के लिए टाइप-4 के दो ब्लॉक में छह आवास बनेंगे। टाइप-ए के दो ब्लाकों में 50 आवास, टाइप-बी के छह ब्लॉक में 240 आवास बनाए जाएंगे। पुलिस लाइन में प्रशासनिक भवन, ऑडिटोरियम, पुलिस अस्पताल, पुलिस मॉडल स्कूल, पुलिस क्लब, मनोरंजन भवन, गेस्ट हाउस, 200 क्षमता की पुरुष पुलिस बैरक, महिला बैरक, खेल स्टेडियम, पुलिस परेड ग्राउंड, बिजली उपकेंद्र, जिम, जिला कंट्रोल रूम समेत सभी सुविधाएं होगी।