फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teachers' strike at DIOS office

डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों ने दिया धरना

Sat, 16 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teachers' strike at DIOS office
डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों का धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई ने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम डीआईओएस को सौंपा।
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों ने दोपहर 12 से तीन बजे तक डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। इसके बाद डीआईओएस सरदार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 17 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसमें पुरानी पेंशन बहाल करने, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत पर वेतन एवं सेवा शर्तो को लागू करने, राजकीय की भांति सहायक माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने की मांग उठाई। वहीं, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, बोर्ड परीक्षा से संबंधित सभी प्रकार के पारिश्रमिक का भुगतान व अवशेष महंगाई भत्ता का भुगतान करने, विद्यालय में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षक तथा व्यावसायिक शिक्षक को समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत के आधार पर वेतन अनुमन्य किए जाने, शिक्षकों की स्थानांतरण नीति में आवश्यक संशोधन करने, 2014 से बंद सामूहिक बीमा पुन: चालू और 22 मार्च 2016 को नियमित हुए शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने आदि मांग की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षक संघ के संयोजक मनोज शर्मा, जिला मंत्री प्रवेंद्र कुमार, अमरपाल सिंह, कंवरपाल सिंह, चंद्रभूषण, रवींद्र कुमार, कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, प्रवेंद्र कुमार सिक्का, सोमवीर सिंह, राहिल खान, योगेश कुमार पाल, जैनेंद्र, विवेक कुमार, मनोज पांडे, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, चैनपाल, डॉ. संदीप कुमार, कपिल कुमार, फिरोज खान, शमशेर अली, रमाकांत राजवंशी, सुरेंद्र पांडे, यशवंत सिंह, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, रामकिशन सैनी, डॉ. मनोज शर्मा, अशोक कुमार, पंकज सैनी, जसवंत सिंह, कपिल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed