{"_id":"612931588ebc3e79fe2622e4","slug":"tahira-got-first-place-in-essay-competition-shamli-news-mrt5536488127","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध प्रतियोगिता ने ताहिरा ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध प्रतियोगिता ने ताहिरा ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
कांधला राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला समानता दिवस पर शपथ लेते शिक्षक
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व महिला समानता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में ताहिरा अंजुम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शुक्रवार को मिशन शक्ति-3 के तहत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रमोद कुमारी ने करते हुए छात्राओं, प्राध्यापकों और अभिभावकों को महिला सुरक्षा एवं सम्मान की शपथ दिलाई। प्राचार्या ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना ही इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है। महिला सशक्तिकरण से ही महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अत्याचार एवं भेदभाव पर रोक लग सकेगी। छात्रा माला, शिवानी, एकता, वर्षा और फातमा ने महिलाओं के हित में बने कानूनों के विषय में विचार प्रस्तुत किए। प्राध्यापकों ने भी छात्राओं को महिलाओं के लिए उपलब्ध समानता के अवसरों के विषय में अवगत कराते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित महिला विकास हेतु सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में युवाओं के योगदान से लाभ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम स्थान पर तहिरा अंजुम बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर फातमा नजर बीए तृतीय वर्ष और तृतीय स्थान पर शिवानी बीए तृतीय वर्ष रही। संचालन डॉ. महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका दीप्ति चौधरी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. विशाल, डॉ. बृजेश, डॉ. विजेंद्र, डॉ. प्रदीप, विनोद, डॉ. रामायण, सीमा, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. नयना, विनीता, श्याम आदि मौजूद रहे।