फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Swarnakar Sarafa Union celebrated Eid Milan with great pomp

स्वर्णकार सराफा यूनियन ने धूमधाम से मनाया ईद मिलन समारोह

Mon, 02 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Swarnakar Sarafa Union celebrated Eid Milan with great pomp
कैराना। स्वर्णकार एवं सराफा यूनियन के तत्वावधान में शनिवार रात मेढ़ क्षत्रिय धर्मशाला में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वर्णकार एवं सराफा यूनियन के अध्यक्ष राकेश वर्मा ने की और संचालन डॉ. निर्मल जैन ने किया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि पिछले कई सालों से यूनियन ईद मिलन और दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन पिछले 2 सालों से कोरोना संक्रमण के कारण कार्यक्रम नहीं हो पा रहे थे। उन्होंने सभी को ईद की बधाई देते हुए ईद उल फितर के दिन अपने आवास पर आमंत्रित किया। कहा कि वह सभी व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर समय साथ चलेंगे। यूनियन के अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि यूनियन के पदाधिकारी सभी व्यापारियों के सुख दुख में हर समय साथ रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रमेश चंद्र वर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। बाद में जलपान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनम हसन, हेम चंद्र वर्मा, शगुन मित्तल, अवधेश मित्तल, खुर्शीद अहमद, वैभव मित्तल, विपुल जैन, विकास वर्मा, संदीप वर्मा, संजू वर्मा, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed