{"_id":"5e25f06b8ebc3e7d6711426c","slug":"survey-team-reached-for-cleaning-system-shamli-news-mrt46489153","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में सफाई व्यवस्था परखने को पहुंची सर्वेक्षण टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में सफाई व्यवस्था परखने को पहुंची सर्वेक्षण टीम
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका शामली में पूरे साल स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए कार्यों के परखने के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण टीम शहर में पहुंच गई है। मंगलवार से सर्वे टीम लोगों से मिलकर साफ-सफाई के कार्यों की जानकारी लेगी।
नगर निकायों में केंद्र सरकार द्वारा चार जनवरी से स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। यह सर्वेक्षण कार्य सभी निकायों में 31 जनवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन की रैंक पाने के लिए पालिका शामली द्वारा शहर में जागरूकता के लिए होर्डिंग्स और वॉल पेंटिंग आदि कराई गई है। सफाई कर्मियों को भी सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया है कि सोमवार देर शाम स्वच्छता सर्वेक्षण टीम शहर में पहुंच गई है। मंगलवार सुबह से शहर में अलग-अलग वार्डों में जाकर लोगों से मिलेगी और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेगी। टीम के आने की सूचना मिलते ही नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र यादव ने सफाई निरीक्षकों और सफाई नायकों को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोआर्डिनेटर उत्तम सिंह ने बताया कि टीम के शहर में आने की जानकारी मिली है। टीम गोपनीय तरीके से लोगों से मिलकर शहर में सफाई व्यवस्था का सर्वे करेगी। वह मंगलवार को कब और कहां से सर्वे कार्य शुरू करेेगी, इसकी कोई जानकारी नहीं दी जाती।