{"_id":"6064b6e38ebc3e8ca25452c4","slug":"supply-of-many-villages-stalled-due-to-fire-in-power-house-shamli-news-mrt5324232115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर में आग लगने से कई गांवों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर में आग लगने से कई गांवों की आपूर्ति ठप
विज्ञापन

कांधला। गांव जसाला स्थित 132 केवी बिजलीघर पर अचानक आग लग गई। काफी देर तक ऊंची लपटें निकलती रहीं। बिजलीघर में लगी आग से कई गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।
थाना क्षेत्र के जसाला में 132 केवी बिजली घर से कस्बा कांधला के साथ ही कई गांवों में विद्युत सप्लाई की जाती है। बुधवार दोपहर बाद अचानक बिजली घर से तेज आग की लपटें उठती देख लोगों में भगदड़ मच गई। बिजली घर से काफी देर तक आग की लपटें उठती रहीं। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने भी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बिजलीघर पर काफी नुकसान हो चुका था। वहां पर तैनात जेई सचिन कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी स्पष्ट रूप से नहीं पता लग पाया है। बिजली घर में आग लगने से खेड़ी ,जसाला, कांधला नाला, इस्लामपुर घसौली, खेड़ा सहित अन्य कई गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है। अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि बिजली घर की सीटी फुंक गई है। ज्यादा बड़ा नुकसान नहीं है। विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने के लिए काम किया जा रहा है।