फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sunshine disturbed in the afternoon, drizzle in the evening

दोपहर में धूप ने किया परेशान, शाम को बूंदाबांदी

Thu, 14 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sunshine disturbed in the afternoon, drizzle in the evening
शामली में बृहस्पतिवार बदला मौसम आसमान में छाए बादल। - फोटो : SHAMLI
शामली। बृहस्पतिवार दोपहर में तेज धूप के बाद शाम को मौसम बदल गया। अचानक बादल छा गए, जिससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। रात को करीब आठ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई, जिससे लोग परेशान रहे। शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए। अधिकतम तापमान सामान्य 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में इस समय गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। कुछ किसानों ने थ्रेसिंग भी शुरू कर दी है। ऐसे में आसमान में बार-बार बादल छाने से किसानों की बेचैनी बढ़ जाती है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही के अनुसार आने वाले सप्ताह में मौसम साफ रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी। इस दौरान लू भी चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed