फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Suicide abetment and dowry harassment lawsuit

आत्महत्या के लिए उकसाने व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Fri, 31 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Suicide abetment and dowry harassment lawsuit
कैराना। मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान इसराना की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर ससुरालवालों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने व दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। चौसाना क्षेत्र के गांव भड़ी निवासी हारून ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी बेटी इसराना के पहले पति की मौत हो जाने के बाद उसका निकाह जेठ के बेटे के साथ तीन माह पहले कर दिया गया था। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। एक सप्ताह पूर्व ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर इसराना ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दो दिन पहले मेरठ अस्पताल में उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि इसराना की मौत के मामले में उसके पिता की तहरीर पर गांव भूरा निवासी ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

---
कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमा कैराना कोतवाली ट्रांसर्फर
कैराना। अदालत के आदेश पर शामली कोतवाली में दर्ज दहेज हत्या का मुकदमा घटनास्थल कैराना होने के चलते कैराना कोतवाली में ट्रांसर्फर कर दिया गया। गांव बलवा निवासी शब्बीरा ने अदालत के आदेश पर शामली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी बेटी आसमा का निकाह कैराना क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी सारिक के साथ हुआ था। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए उसकी बेटी का उत्पीड़न करते थे। ससुराल वालों ने 18 जून की रात उसकी बेटी को जहर खिला दिया। शामली के एक नर्सिंग होम में उसकी बेटी की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी पति सारिक, जेठ सालीम, जेठ आलिम व ससुर अब्दुल हकीम निवासी गांव गोगवान के विरुद्ध दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि घटनास्थल कैराना होने के कारण एसपी विनीत जायसवाल के आदेश पर यह मुकदमा कैराना कोतवाली में ट्रांसर्फर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed