फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Suggestions for equitable use of digital education

अनुशासनहीनता को बढ़ावा देती है ऑनलाइन शिक्षा

Thu, 27 Aug 2020 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Suggestions for equitable use of digital education
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षा शास्त्र एवं वनस्पति विज्ञान विभागों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में आयोजित वेबिनार में ऑनलाइन एवं डिजिटल शिक्षा का न्यायसंगत उपयोग एवं विश्वस्तरीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने हेतु सुझाव दिए गए।
विज्ञापन

वेबिनार में संरक्षक प्राचार्य प्रो. चमन लाल, आयोजन संयोजक डॉ. राकेश कुमार, आयोजन सचिव डॉ. जितेंद्र कुमार विकल, विशिष्ट अतिथि डॉ. आरपी सिंह, डा. बीएल शर्मा सहायक निदेशक उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि डा. राजीव कुमार गुप्ता क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ/सहारनपुर मंडल शामिल हुए। मोतीलाल नेहरू कॉलेज दिल्ली के राजनीति विज्ञान के एसोसिएट प्रवक्ता डॉ. पवन सिन्हा ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा कहीं न कहीं अनुशासनहीनता को बढ़ावा देती है। एनसीईआरटी से प्रोफेसर ऊषा शर्मा ने डिजिटल एजुकेशन से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रकाश डाला और जनजातीय क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रो. बीरपाल सिंह ने कहा कि आज हमारे सामने इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ सकारात्मक मानसिकता की भी चुनौती है। वेबिनार में जूम प्लेटफार्म एवं यूट्यूब के माध्यम से बड़ी संख्या में शिक्षाविद्, छात्र-छात्राएं शामिल हुए। संचालन डा. जितेंद्र कुमार विकल एवं डा. रीनू ने किया। आयोजन संयोजक डॉ राकेश कुमार ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed