{"_id":"627806a3b980245f0c140f41","slug":"sugarcane-vehicles-jammed-the-city-on-the-second-day-too-vehicles-kept-crawling-all-day-shamli-news-mrt587772555","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी गन्ने के वाहनों ने शहर किया जाम, पूरे दिन रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी गन्ने के वाहनों ने शहर किया जाम, पूरे दिन रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
शामली में गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली से अग्रसैन पार्क पर लगा जाम।
- फोटो : SHAMLI
शामली। बायलर धीमी गति से चलने और चेन टूट जाने के बाद आठ घंटे से ज्यादा समय तक अपर दोआब चीनी मिल बंद रही। दूसरे दिन भी गन्ने के वाहनों की लंबी लाइनें लगने के बावजूद वाहन रेंगते रहे। सोमवार को पूरे दिन जाम से निजात नहीं मिलने वाली है। दूसरे दिन जाम रहने से शहर के मुख्य मार्गों पर गन्ने के वाहनों का जाम लगने परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को सुबह से अपर दोआब शामली चीनी मिल का बायलर धीमी गति से चलने से शहर में जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर बाद तीन बजे के मिल मे चेन टूट जाने से मिल अचानक बंद हो गई। आठ घंटे मिल बंद के बाद शनिवार की रात्रि दस बजे पेराई चालू की गई। पूरी रात्रि और रविवार को पूरे दिन शहर में गन्ने के वाहनों की लंबी कतार धीमानपुरा रेलवे फाटक चली गई है। दूसरी ओर,अग्रसेन पार्क से हनुमान रोड वर्मा मार्किट, वीवी इंटर कालेज, फव्वारा चौक और दूसरी कोतवाली रोड से अस्पताल रोड तक गन्ने के वाहनों की लंबी लाइनें लगी रही। गन्ने के वाहनों की लंबी लाइनें लगने से पूरे दिन शहर के दूसरे मुख्य मार्गों पर गन्ने के ज्यादा वाहन आने से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक प्रशासन कुलदीप पिलानिया ने बताया कि आठ घंटे बंद रहने के बाद चीनी मिल चालू हुई। आठ घंटे चीनी मिल बंद होने से शहर में गन्ने का जाम सोमवार की देर रात्रि तक खत्म हो पाएगा। सोमवार को किसानों को मिल की ओर से सूचना देकर गन्ना इंडेंट जीरो कर दिया गया है।
जाम से प्रभावित हो रहा कारोबार
पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग का कहना है कि कई दिन से गन्ने के वाहनों से लग रहे जाम से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानों के सामने गन्ने के वाहन खड़े होने से ग्राहकों को मुश्किल होती है। ग्राहकों के वाहन भी दुकान तक नहीं पहुंच पाते हैं। इस संबंध में पहले भी कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।