फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane Minister Suresh Rana congratulated the toppers students

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जनपद टॉपर्स छात्रों को दी बधाई

Sun, 28 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane Minister Suresh Rana congratulated the toppers students
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जनपद शामली के हाईस्कूल व इंटर को टॉप करने वाले छात्रों को फोन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने गन्ना मंत्री ने बोर्ड की परीक्षाओं में जिले के टॉप टेन बच्चों व उत्तीर्ण सभी छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

रविवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जनपद शामली में हाई स्कूल के टॉपर राहुल व इंटर के टॉपर अभय गिरी गोस्वामी को फोन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सुरेश राणा ने कहा कि इन बच्चों ने शामली जिले का नाम रोशन किया है। ये बधाई के पात्र हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं पास की है, वह सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। गन्ना मंत्री ने कहा शामली जिला छोटा होने के बावजूद भी आज वह बोर्ड की परीक्षाओं में उत्तर प्रदेश में दूसरे नंबर पर आया है। इसके लिए शामली शिक्षा विभाग के समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हैं कि उन्होंने कड़ी मेहनत करके शामली जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed