{"_id":"5fbaaf9d8ebc3e9be74e5042","slug":"sugarcane-laden-tractor-trolley-overturned-due-to-truck-collision-two-boys-buried-shamli-news-mrt5122051155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो बालक दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो बालक दबे
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में क्षतिग्रस्त ट्रक व ट्रैक्टर ट्रॉली।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो बालक दबे
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में सड़क किनारे खड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इसमें साइकिल सवार दो बालक दब गए। ग्रामीणों ने गन्ना हटाकर दोनों बालकों को निकाला। एक बालक की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया।
रविवार को गांव खेड़ीकरमू में दिल्ली रोड पर सड़क किनारे गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली की तरफ से आ रहा ट्रक असंतुलित हो गया और गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। टक्कर लगने पर गन्ने से लदी ट्राली पलट गई। इसी दौरान अलग-अलग साइकिल से जा रहे गांव के दो बालक राजा पुत्र अय्यूब और जैद पुत्र अहसान गन्ने के नीचे दब गए। दोनों बालकों की उम्र करीब 10 साल बताई गई है। इसी दौरान वहां से बाइक से जा रहे रकम सिंह भी चपेट में आने से बच गए। आसपास के लोगों ने आननफानन में गन्ने को हटाकर दोनों बालकों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल राजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरे बालक जैद को हल्की चोट लगी है। इस दौरान लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लगने से जाम लग गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाकर यातायात का संचालन कराया। कोतवाली प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शामली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के बाद दबे बच्चों की निक?- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन