फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students will be given education in English

छात्राओं को अंग्रेजी में दी जाएगी शिक्षा

Wed, 12 Apr 2017 12:06 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Students will be given education in English
Exam
कांधला। अब गांव गढ़ी श्याम कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राएं भी प्राइवेट स्कूलों की तरह स्मार्ट क्लास का लाभ ले सकेंगी। उनको अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। इसका शुभारंभ मंगलवार को विधिवत रूप से कर दिया गया। 
विज्ञापन


गांव गढ़ी श्याम के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को नामांकन मेले का आयोजन किया गया। गांव में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा ने संयुक्त रूप से विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से पाठ्यक्रम का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता ने कहा कि विद्यालय के बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास और इंगलिश मीडियम पाठ्यक्रम से पढ़ाई कराई जाएगी। छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय में स्मार्ट कक्ष भी बना दिया गया है, जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से आधुनिक तकनीक से छात्र-छात्राओं को शिक्षा देने की व्यवस्था से निश्चित ही गांव के छात्र-छात्राओं के लिए लाभदायक साबित होगी। प्रधानाचार्य ओमबीर सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति के विशेष
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयास और ग्रामीणों के सहयोग के चलते ही यह सपना पूरा हो पाया है। 

मौके पर प्रधान के पति संजीव कुमार, जनेश्वर सिंह, जसबीर सिंह, कृष्णपाल,  सुभाष मलिक, सचिन चौहान, संदीप कुमार, पंडित सुनील शास्त्री, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, जनार्दन, सोनू , तोसाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed