फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students were informed about the functioning of the police

कोतवाली में छात्राओं को दी पुलिसिंग की जानकारी

Sat, 16 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about the functioning of the police
फोटो
विज्ञापन

कैराना। नारी मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कोतवाली पहुंची छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। इसके साथ ही कोतवाली में मौजूद मालखाने, भोजनालय व आवासों की भी जानकारी दी गई।

नारी मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा नौ से 12 तक की छात्राएं कोतवाली पहुंचीं। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिए। उन्होंने कोई भी घटना होने पर महिला व पुलिस हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर सहायता लेने की अपील की। उन्होंने कोतवाली में मौजूद महिला रिपोर्टिंग चौकी, महिला हेल्प डेस्क पर सभी छात्राओं को ले जाकर उनके बारे में बताया। इसके बाद कार्यालय में मौजूद जीडी, महिलाओं से संबंधित मुकदमों की जानकारी दी। मालखाने में मौजूद असलहों, बॉडी प्रोटेक्टर व दंगा नियंत्रण उपकरणों के बारे में बताया। कोतवाली प्रभारी ने सभी छात्राओं से कहा कि वे बेझिझक होकर अपनी शिकायत पुलिस से कर सकती हैं। पुलिस उनके साथ है। वहीं, प्रधानाचार्य सुशील शर्मा ने बताया कि नई शिक्षा नीति में व्यावहारिक शिक्षा नीति को महत्व बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed