फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students overtake students in all over results

ऑल ओवर रिजल्ट में छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ा

Sun, 28 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students overtake students in all over results
शामली। जनपद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के घोषित रिजल्ट में जनपद के टॉपर्स बनने में छात्रों ने बाजी मारी हो, लेकिन जनपद के ऑल ओवर रिजल्ट को देेखे तो छात्राओं ने छात्रों को काफी पीछे छोड़ दिया है। इंटर में छात्रों के सापेक्ष छात्राओं का रिजल्ट 8.81 प्रतिशत और हाईस्कूल में 7.30 प्रतिशत अधिक रहा है। जनपद में ऑल ओवर रिजल्ट हाईस्कूल में 92.20 प्रतिशत और इंटर का 88.03 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड का रिजल्ट शनिवार को घोषित हो चुका है। हाईस्कूल में गांव सिंभालका निवासी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली के छात्र राहुल और इंटर में हिंदू इंटर कालेज कांधला के छात्र अभय गिरी गोस्वामी जनपद टॉपर्स बने। जनपद टॉपर्स में इस साल छात्रों के हाथ बाजी लगी है, जबकि पिछले साल 2019 में मोहल्ला दयानंद नगर निवासी दो बहनें इंटर में खुशी और हाईस्कूल में नेहा विश्वकर्मा जनपद टॉपर्स बनी थी। जनपद के ऑल ओवर रिजल्ट देेखे छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ा है। जनपद में हाईस्कूल में 7938 छात्र और 5887 छात्राएं पंजीकृत थी, जिनमें 7540 छात्र और 5731 छात्राएं परीक्षा में सम्मलित हुई। इनमें से 6714 छात्र और 5522 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। इस तरह से उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 89.05 प्रतिशत रहा, जबकि छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.35 प्रतिशत रहा। इस तरह से छात्रों के सापेक्ष छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 7.30 प्रतिशत अधिक रहा।
विज्ञापन

इंटर की स्थिति देेखे तो जनपद में 7057 छात्र और 4647 छात्राएं पंजीकृत थी, जिनमें 6741 छात्रों और 4557 छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें 5693 छात्र और 4253 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। इस तरह से उत्तीर्ण हुए छात्रों का प्रतिशत 84.45 रहा। जबकि छात्राओं का 93.33 प्रतिशत रहा, जो छात्रों के मुकाबले 8.88 प्रतिशत अधिक है। इस तरह से जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ा है। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर दोनों के घोषित रिजल्ट में छात्राओं पास प्रतिशत ज्यादा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed