{"_id":"5d11598506efcf510782a2cade7bb7ca","slug":"student-with-two-lives-were-lost-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में छात्र समेत दो जानें गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में छात्र समेत दो जानें गईं
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 11 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गई। छात्र मिजोरम के जिला कंचनपुर का रहने वाला था और शामली इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहा था।
बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे कॉलेज के पास ही राइस मिल की पुरानी बिल्डिंग में रहने वाले दिलशाद खां और अन्य राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि सड़क किनारे एक छात्र घायलावस्था में पड़ा है। घायल छात्र दिलशाद खां के मकान में एक कमरा किराये पर लेकर रहकर पढ़ाई कर रहा था। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर घायल छात्र को झिंझाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक चंपो रियांग पुत्र गंगाराम रियांग निवासी आशापारा पोस्ट दस्पा बाजार जिला कंचनपुर त्रिपुरा (मिजोरम) मेरठ-करनाल हाईवे स्थित शामली इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट से बीटेक कर रहा था।
उधर, सूचना पर इंजीनियरिंग कॉलेज का स्टाफ भी अस्पताल पहुंचा गया और छात्र की पहचान की। कॉलेज प्रबंधन ने छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों ने शामली आने की बात कही, लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक वह पहुंच नहीं पाए थे। झिंझाना थानाध्यक्ष कमल यादव ने बताया कि छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। छात्र बुधवार शाम बीटेक के सातवें सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी के लिए प्रोजेक्ट लेने शामली गया था। दिलशाद खां के मुताबिक शामली से लौटने पर जैसे ही वह बस से उतरा, तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पेट में सरिये घुसने से गई युवक की जान
चौसाना। थानाभवन रोड पर बाइक सवार युवक सरियों से लदी बोगी से टकरा गया, जिससे पेट और सीने में सरिये घुसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव ले गए। क्षेत्र के गांव गढ़ीहसनपुर निवासी 22 वर्षीय नीटू पुत्र नानू बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे किसी काम के लिए पड़ोस के गांव जा रहा था। जब वह गांव दथेड़ा के निकट पहुंचा, तो आगे चल रही सरियों से लदी घोड़ा-बोगी को ओवरटेक करने लगा।
तेज गति होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और बोगी से टकरा गई, जिससे सरिये नीटू के पेट व छाती में घुस गए। नीटू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस भी पहुंच गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को साथ ले गए। चौकी प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि नीटू के परिजनों ने किसी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया और शव को ले गए। यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं, तो कार्रवाई होगी।