फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Strong sunlight in front of strong wind neutral

तेज हवा के आगे तेज धूप हुई बेअसर

Sat, 25 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Strong sunlight in front of strong wind neutral
शामली। रात में पाला और दिन में बर्फीली तेज हवा चलने से धूप का असर बेअसर हो गया है। रात का पारा तीन डिग्री लुढ़का जाने से और 21 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने से मौसम में ठिठुुरन बरकरार है। दिन का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 05 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन निकलते ही तेज धूप निकलने सर्दी से राहत जरूर मिली। मगर रात में पाला पड़ने और 21 किमी प्रति घंटे की गति से बर्फीली हवा चलने से मौसम में ठिठुुरन बरकरार है। पिछले 24 घंटे में रात का पारा तीन डिग्री लुढ़क गया। दिन का तापमान स्थिर रहने के बाद दिन का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेेपी गुप्ता के मुताबिक शनिवार- रविवार सोमवार दिन में धूप निकलेगी। उसके बाद मौसम का मिजाज बदलेगा। मंगलवार और बुधवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है। उसके बाद ठंडी हवा चलेगी। 15 फरवरी के बाद सर्दी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed