फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Strikes in the Winter Hour

कड़ाके की सर्दी में हाल हो गए बेहाल

Sun, 24 Dec 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Sun, 24 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Strikes in the Winter Hour
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मौसम में उतारचढ़ाव के बीच आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। कड़ाके की ठंड के बीच आवागमन के दौरान लोगों को काफी मुश्किलों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्री रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ठिठुरने को विवश हैं। इस मौसम में बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं। रविवार की शाम कोहरा पड़ने के कारणदिन और रात के तापमान गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पिछले कई दिन से दिन में धूप व गरम मौसम रहने से दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस चलरहा था। रविवार को सुबह मौसम सामान्य रहने से धूप निकलने से लोगों ने धूप का आनंद लिया। शाम चार बजे के बाद से आकाश में बादल छा गए। शाम को कोहरा छाने से राहगीरों को आवागमन के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मंगलवार व बुधवार में आकाश में बादल व धूप निकलने से मौसम मिश्रित रहेगा।
विज्ञापन


बघरा कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि मौसम में रविवार की शाम कोहरा शुरू होने से बदलाव शुरू हो गया है। अगर रात में पाला पड़ गया तो कोहरा समाप्त हो जाएगा। पाला न पड़ने से सोमवार को दिन मे कोहरा की संभावना बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलने से मौसम में बदलाव आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कड़ाकेदार ठंड के बाद भी नगर पालिका परिषद व तहसील प्रशासन शहर के प्रमुख चौपालों, रोडवेज बस अड़्डों पर अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं कर पाया है। एडीएम शिवबहादुर सिंह ने बताया कि शामली नगर पालिका परिषद के ईओ ने पांच-छह जगह अलाव जाने की जानकारी दी है। फिर भी सर्दी के मौसम मेें अलाव जलाने का वह सत्यापन करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कंबलों की खरीद करा चुके हैं। कंबलों का तहसीलों में भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है। सोमवार से कंबलों का तहसीलों में वितरण शुरू हो जाएगा। उधर, कैराना में शनिवार रात करीब 10 बजे शामली रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के निकट एक ट्रैक्टर के पीछे जुडे़ गन्ने से लदे दो ओवर लोड ट्राले चल रहे थे। इसी बीच अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सहित दोनों ट्राले सड़क किनारे पलट गए।


चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत तो यह रही कि जिस स्थान पर गन्ने के ट्राले पलटे हैं, वहां पर रात के समय मेला देखने के लिए आने-जाने वाले लोग गुजरते रहते हैं। वहां मौजूद बच्चों तथा लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी बचाई। वहीं, सड़क किनारे हुए इस हादसे के बाद से राहगीरों को यहां से गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed