फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Strike in 108 bank branches, 600 crore transactions affected

108 बैंक शाखाओं के 550 कर्मचारी हड़ताल पर 600 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Fri, 17 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Strike in 108 bank branches, 600 crore transactions affected
शामली में प्रदर्शन करते बैंक कर्मी - फोटो : SHAMLI
शामली। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान जिले में राष्ट्रीयकृत बैंकों की 108 शाखाओं के करीब 550 कर्मचारी बृहस्पतिवार को दो दिन की हड़ताल पर चले गए। इससे करीब 600 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। शहर के इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने प्रदर्शन करते हुए बैंकों निजीकरण का विरोध किया। बैंक कर्मियों ने बैंकों का निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लिए जाने की मांग की है। शुक्रवार को भी बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के जिला संयोजक विपिन पूनिया के नेतृत्व में जिले के बैंक कर्मियों ने सुबह साढ़े 10 बजे धीमानपुरा में इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए बैकिंग लॉ अमेडमेंट बिल 2021 का विरोध किया। बैंक कर्मचारियों का कहना था कि इस बिल के पास होने के बाद सरकार राष्ट्रीयकृत बैंकों की 76 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकेगी। इनका नियंत्रण निजी हाथों में चला जाएगा। बैंकों का निजीकरण देशहित में नहीं है। पूर्व में कई निजी बैंक फेल हो चुके हैं और जनता का पैसा डूबा है। सरकारी बैंकों में जनता के पैसे की गारंटी होती है। इस मौके पर शैलेंद्र कुुमार, कृष्णपाल,मनोहर, अंकित कुमार, रविकांत, निशांत, तुषार, शंशाक, मनोज, रजनीश, रमेशचंद, सुनील कुमार, संजय जैन, प्रमोद मुक्ता, विनेश कुमार गुप्ता, अंशू सिंह, गुलबहार, राहुल देशवाल, विजय, बिजेंद्र, शैलेंद्र, वीरेंद्र वर्मा, प्रदीप, संदीप, विभाकर पांडे, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एटीएम दे गए जवाब, भटकते रहे लोग
बैंकों की हड़ताल के चलते आम लोगों को नकदी की निकासी के लिए एटीएम का रूख करना पड़ा। जिले में 109 एटीएम हैं। इनमें से ज्यादातर एटीएम जवाब दे गए। जिसके चलते ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को नकदी का संकट और अधिक बढ़ सकता है। जिससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक उमाशंकर गर्ग ने बताया कि बैंकों में एक दिन में करीब 600 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। बैंकों की हड़ताल के चलते बुधवार को ही शाखा प्रबंधकों को एटीएम में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए थे। जिले में 109 एटीएम 149 बैंक प्रतिनिधि है।

हड़ताल के चलते बैंक बंद
जलालाबाद। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे किनारे पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक शाखा बृहस्पतिवार में निजीकरण विरोध में दो दिवसीय हड़ताल के चलते प्रथम दिन बंद रहे। बैंक के मुख्य गेट पर बंदी का नोटिस खाताधारकों के लिए नहीं लगाया गया। सूचना न होने पर खाताधारक नीरज, विजय, यासीन, राजेश, ने बताया कि बैंक प्रबंधक को बैंक के मुख्य गेट पर खाता धारकों को सूचना के लिए लिखित में नोटिस लगाना चाहिए था। जिससे ग्राहकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed