फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Station is of Jalalabad but name is Thana Bhawan, passengers are getting confused

Shamli News: स्टेशन जलालाबाद का, नाम थानाभवन का, यात्री हो रहे भ्रमित

Fri, 01 Aug 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Station is of Jalalabad but name is Thana Bhawan, passengers are getting confused
जलालाबाद स्टेशन पर अंकित थानाभवन रेलवे स्टेशन । संवाद - फोटो : kathua news
- रेलवे स्टेशन का नाम बदलवाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाला जलालाबाद कस्बा आज भी रेलवे की उपेक्षा का शिकार है। कस्बे का रेलवे स्टेशन आज भी थानाभवन नाम से अंकित है, जिसकी वजह से दूर-दराज से आने वाले यात्री और श्रद्धालु भटक जाते हैं और परेशानी का सामना करते हैं। कस्बे के लोग लंबे समय से स्टेशन का नाम बदलकर जलालाबाद करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल निराशा ही मिली है।
कस्बे वासियों का कहना है कि आजादी से पहले इस रूट पर छोटी लाइन थी, जिसे आजादी के बाद हटाकर नई लाइन बिछाई गई और स्टेशन का नाम थानाभवन कर दिया गया, जिससे जलालाबाद की पहचान दब गई।
विज्ञापन

1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र प्रबंध समिति के मंत्री सुशील जैन का कहना है कि लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं कि जलालाबाद स्टेशन को उसकी असली पहचान मिले। देशभर से दर्शन करने आने वाले जैन श्रद्धालु अक्सर स्टेशन का नाम देखकर आगे निकल जाते हैं। इस मामले में कई बार रेल मंत्री को ज्ञापन दिया गया है। पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, सांसद इकरा हसन और विधायक अशरफ अली द्वारा भी नाम परिवर्तन की मांग रेल मंत्री से की गई है। मुकेश शास्त्री ने कहा कि मामले को लेकर जल्द ही विधायक से मिला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन्होंने कहा
थानाभवन विधायक अशरफ अली का कहना है कि इस मामले में लगातार प्रयासरत हूं, रेलवे को पत्र भी लिखा गया है और विधानसभा में मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही स्टेशन का नाम बदलकर जलालाबाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed