फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Staging of a short drama based on Beti Padhao Desh Bachao

-बेटी पढ़ाओ देश बचाओ आधारित लघु नाटिका का मंचन

Sun, 21 Feb 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Staging of a short drama based on Beti Padhao Desh Bachao
बेटी पढ़ाओ देश बचाओ आधारित लघु नाटिका का मंचन
विज्ञापन

शामली। लायनेस क्लब दोआब की अधिकारिक यात्रा के दौरान बेटी पढ़ाओ देश बचाओ आधारित लघु नाटिका का मंचन किया। डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायनेस एकता मिड्ढा ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा की। क्लब की ओर से तीन जरूरतमंद महिलाओं को अध्यक्ष रश्मि गर्ग की ओर सिलाई मशीनें, एक सेनेटरी पैड की मशीन उपलब्ध कराई।
रविवार को शहर के लायनेस क्लब दोआब की आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष रश्मि गर्ग, सचिव स्नेहा गर्ग व कोषाध्यक्ष उर्मिला गोयल आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर अतिथियों को माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर किया। डॉक्टर छवि संगल ने संस्था के संचालित गतिविधियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेट्री अनुभा संगल, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट ट्रेजरार नीलिमा संगल, रीजन चेयरपर्सन सीमा गर्ग ने भी विचार प्रकट किए।
विज्ञापन

इस मौके पर कविता संगल, बिंदु अग्रवाल, मीनू गोयल, सुदेश संगल, शिखा गोयल, मंजू ने बेटी पढ़ाओ देश बचाओ शीर्षक पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया। क्लब की अध्यक्षा रश्मि गर्ग के द्वारा क्लब द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई । सचिव लायनेस स्नेहा गर्ग ने क्लब की सेवा कार्यों की संक्षिप्त रिपोर्ट कार्यक्रम में प्रस्तुत की। कार्यक्रम में तीन जरूरतमंद महिलाओं को अध्यक्ष रश्मि गर्ग की ओर सिलाई मशीनें प्रदान की गई। जोन चेयरपर्सन अनिता बंसल, संगीता गुप्ता के द्वारा जरूरतमंदों के लिए शर्ट उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर अरुणा रानी, शकुंतला, कल्पना संगल आदि मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन मधु अग्रवाल एवं अंजलि गोयल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed