फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Spring has come, brings joy and love to life

वसंत आया, जीवन में उमंग और प्यार लाया

Sun, 06 Feb 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Spring has come, brings joy and love to life
शामली में वसंत पंचमी पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में हवन करते हुए। - फोटो : SHAMLI
- हवन पूजन के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया वसंत पंचमी का पर्व
विज्ञापन

- शिक्षण संस्थानों में आयोजित हुए रंगारंग कार्यक्रम
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में वसंत पंचमी का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा और हवन कार्यक्रम आयोजित हुए।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली में वसंत पंचमी के पर्व पर मां सरस्वती का पूजन और यज्ञ किया गया। शुभारंभ आशुतोष, जयंत, सौरभ, आशीष जिंदल और सचिन ने मां सरस्वती की वंदना और हनुमान से किया। यज्ञ के पुरोहित पंडित आशीष एवं यजमान प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद रहे। आचार्य मधुबन शर्मा ने मां सरस्वती के पावन प्रकटीकरण एवं वीर हकीकत राय के बलिदान की विस्तार से जानकारी दी। मौके पर आचार्य मोहर सिंह, अरविंद कुमार, मधुबन शर्मा, पवन कुमार, प्रीतम सिंह, अशोक सोम, पुष्पेंद्र शर्मा, सोमदत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में मां शारदे का जन्मदिवस और वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान चंद्रपाल सिंह तोमर और पत्नी विनीता तोमर रहे। मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष चंद्र देव, प्रधानाचार्य संजय सैनी, आचार्य रविंद्र कुमार, आचार्य शिवकुमार धीमान, आशीष जैन, सुनील सैनी, रविंद्र कुमार, विजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनत में वसंत पंचमी पर प्रबंधक दीपक जैन ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। हवन किया गया। प्राचार्या अनुपमा, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक पुनीत कौशिक ने संचालन किया।
आरके पीजी कालेज शामली में वसंत पंचमी के पर्व पर मां सरस्वती के समक्ष पुष्प माला अर्पित की। प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. एमआर सैनी, डॉ. सौरभ पांडेय, डॉ. विनीता कुमारी, डॉ. स्नेहा सिंह, डॉ. अमित कुमार, डॉ. महिलापाल सिंह, आयुष मौजूद रहे।

स्वर्ग आश्रम शामली में मां सरस्वती प्रकोत्सव और पूजा-अर्चना की गई। मुख्य यजमान श्यामलाल गोयल, नितिन गोयल, विपिन गोयल परिवार रहे। पंडित संदीप शास्त्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। चिकित्सा कैंप आयोजित किया गया। जिसमें हड्डी, आंख, दंत रोग की भी चिकित्सकों ने जांच की। 125 मरीजों की जांच कर दवा व चश्मे का वितरण किया गया। मौके पर ईश्वर प्रकाश गर्ग, रमेश चंद, सलिल द्विवेदी, अशोक शर्मा, पुनीत कुमार, शरद कुमार, नाजिम, इदरीश, उस्मान, जितेंद्र भारद्वाज, कैंप संयोजक विनय पांचाल, रवि संगल, ओम द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed