फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sports news

Shamli News: शूटिंग चैंपियनशिप में पदक विजेताओं को किया सम्मानित

Thu, 21 May 2026 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
sports news
शामली। शामली राइफल क्लब शामली के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने हापुड़ में आयोजित चतुर्थ श्री राजकृपाल बाबू मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी एवं पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। क्लब पहुंचे पदक विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


शामली राइफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि 16 से 19 मई तक हापुड़ में शूटिंग चैंपियनशिप हुई। चार दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के एयर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में शामली निवासी नेशनल मेडलिस्ट जतिन निर्वाल ने टॉप आठ खिलाड़ियों के फाइनल मुकाबले में मेरठ के अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज चिराग शर्मा को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



आयोजन समिति ने होनहार निशानेबाज जतिन निर्वाल को आठ हजार एक सौ रुपए नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस वर्ग में तृतीय स्थान पर बागपत निवासी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मोनू कुमार रहे। एयर राइफल एनआर वर्ग में थानाभवन निवासी कनक सैनी ने अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसको आयोजन समिति द्वारा छह हजार एक सौ रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कनक सैनी ने एयर राइफल एनआर यूथ बालक वर्ग में 612.7 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक, एयर राइफल आईएसएसएफ यूथ बालक वर्ग में विधान प्रताप सिंह ने 620.4 अंकों के साथ रजत पदक एवं एयर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में जतिन निर्वाल ने 576/600 अंकों के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया।




बुधवार को क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी एवं डायरेक्टर तपन मलिक ने ट्रॉफी विजेता खिलाड़ियों जतिन निर्वाल एवं कनक सैनी को सम्मानित किया गया इस अवसर पर नेशनल मेडलिस्ट निखिल पुंडीर, सोनल तोमर, शुभम चौधरी, इशु ढाका, वंश चौधरी, कुलवंश, ऋतिक पाल, विशेष पाल, वंश मलिक, देवा बालियान, रौनक तोमर, युआक सरोहा, निखिल भारद्वाज आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed