{"_id":"6181874b76a78c7bf71af6ba","slug":"special-worship-will-be-done-in-pagodas-on-the-day-of-govardhan-shamli-news-mrt5634172162","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्द्धन के दिन शिवालयों में होगी विशेष पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्द्धन के दिन शिवालयों में होगी विशेष पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गोवर्द्धन त्योहार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदरानाथ धाम कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। इसी दिन उत्तर प्रदेश के भी प्रत्येक जनपद में तीन-चार शिवालयों में भजन मंड़लियों के साथ भगवान आशुतोष को जलाभिषेक - रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं द्वारा की जाएगी। जिसमें भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक, एमएलसी, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि गोवर्द्धन त्योहार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदरानाथ धाम में शंकराचार्य जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री केदरानाथ धाम में भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना, दर्शन करेंगे। शासन के निर्देश पर प्रदेश के मुख्य सिद्ध पीठ शिवालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत शामली जिले में गोवर्द्धन के दिन पांच शिव मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें थानाभवन क्षेत्र के जस्सूवाला महादेव मंदिर में गन्ना मंत्री सुरेश राणा, शामली के प्राचीन शिवमंदिर मोहन जोड़ में कैराना क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी, शामली के भाकू वाला शिव मंदिर में विधायक तेजेंद्र निर्वाल, शिव मंदिर जसाला में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिह, शामली के मौहल्ला पंसारियान में सती मंदिर में जिलापंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर मौजूद रहेंगे। शिवालयों में होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर सफाई- प्रकाश सजावट, सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।