फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP workers took out cycle rally

खेल दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साईकिल रैली

Mon, 30 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
SP workers took out cycle rally
गढ़ीपुख्ता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली निकाली। सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार और सपा कार्यकर्ताओं पर उत्पीड़न के विरोध में यह साइकिल रैली निकाली।
विज्ञापन

रविवार को जिला उपाध्यक्ष सुरेेेंद्र सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता कस्बा गढ़ीपुख्ता में गोगा माहड़ी पर इकट्ठे हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए साइकिल रैली निकाली। जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि साइकिल रैली के माध्यम से सपा के मिशन 2022 को अभूतपूर्व शक्ति मिली है। शुभारंभ थानाभवन विधानसभा अध्यक्ष राव तफरूज ने हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल यात्रा कस्बा गढ़ीपुख्ता से चलकर, पुरमाफी, नौनंगली, चोंदाहेड़ी, दरगाहपुर, ताना, पीरखेड़ा, लपराना आदि गांवो से होकर भैंसवाल पहुंचकर संपन्न हुई। मौके पर नगराध्यक्ष मुकीम, संजीव, इनाम, बिट्टू, याकूब, खुशनूद, अनुज पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed