फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP workers celebrated Mulayam Singh Yadav's birthday

सपा कार्यकर्ताओ ने मनाया सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

Mon, 23 Nov 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
SP workers celebrated Mulayam Singh Yadav's birthday
कैराना में अपने समर्थकों के साथ अपने आवास पर मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर केक काटते सपा विधायक ? - फोटो : SHAMLI
सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया
विज्ञापन

शामली। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। सपा कार्यकर्ताओं ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की लंबी उम्र की कामना की।
रविवार को मुजफ्फरनगर रोड स्थित जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर उनके चित्र पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफ़ेसर सुधीर पंवार ने कहा कि मुलायम सिंह यादव पिछड़ों की आवाज बनकर उभरे। राजनीति एवं प्रशासन में उचित भागीदारी दिलाकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया। सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि नेताजी ने चौधरी चरणसिंह की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए किसानों एवं जवानों के हित में अनेक कार्य किए। इस मौके पर विजय कौशिक, जावेद जंग, प्रदीप सिँभालका आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सैयद मुस्तकीम, नगर अध्यक्ष गढ़ीपुख़्ता, मुनत्याज, खुशनूद, ममरेज, इंतजार, तासीन मंसूरी, इरफान अली, रहमान राव, गुलफाम अली, परवेज कैराना आदि मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई एवं नेताजी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। कैराना, थानाभवन एवं कांधला में विधानसभा क्षेत्रों में भी मुलायम सिंह यादव जन्मदिन मनाया गया इस मौके पर सत्यपाल कश्यप, राव तफरूज एवं मांगेराम मलिक मौजूद रहे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किरण पाल कश्यप के कैप कार्यालय में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन पर उनके चित्र पर तिलक लगाकर और केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर संजीव राठी, डॉक्टर मुनव्वर जंग, भारत कश्यप, गौरव कश्यप, मुस्तफा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुलायम सिंह के जन्मदिन पर काटा केट
कैराना। पूर्व सांसद तबस्सुम हसन व सपा विधायक नाहिद हसन ने अपने आवास पर समर्थकों के साथ सपा के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया और केक काटे। रविवार को कैराना की पूर्व सांसद तबस्सुम हसन व उनके पुत्र सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने मोहल्ला आलदरमियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान तबस्सुम हसन ने कहा कि देश एवं प्रदेश की जनता की सेवा कर अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता से समाजवादी पार्टी की स्थापना कर पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, कमजोरों को सामाजिक न्याय प्रदान करने के लिए मुलायम सिंह यादव सदैव संघर्षशील रहे। इस दौरान दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शामली पार्टी कार्यालय पर  केक काटकर मुलायाम सिंह का जन्मदिन मनाते सपा कार्यकर्ता।

शामली पार्टी कार्यालय पर केक काटकर मुलायाम सिंह का जन्मदिन मनाते सपा कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed