फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP will oppose the candidate out

प्रत्याशी का विरोधी सपा से होगा बाहर

Wed, 06 Jan 2016 12:39 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 06 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
SP will oppose the candidate out
शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि कोई नेता पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को माजरा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष किरणपाल सिंह कश्यप ने बताया कि सात जनवरी को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी पदाधिकारियों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व सांसदों से अनुरोध किया गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा की प्रत्याशी शैफाली चौहान के समर्थन में उपस्थित होकर तन, मन, धन से सहयोग करें। जो भी पदाधिकारी, कार्यकर्ता या कोई बड़ा नेता पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, जिलाध्यक्ष ने कहा कि ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक बीडीसी सदस्य सपा कार्यालय से आवेदन पत्र लेकर उसको भरकर कार्यालय में जमा कराएं।  आवेदनों को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके बाद ही पार्टी के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अयूब जंग, राशिद पहलवान, विजय मलिक, डा. भूपेंद्र बालियान, हाजी रिजवान, महेश बंसल, चौधरी राफा, सेवाराम सैनी, नफीस राणा, जबर सिंह कश्यप, कुलदीप गागोर, धीरज तोमर, ठाकुर चमन सिंह, संजय राणा, अंशु शर्मा, नौशाद गुर्जर, विजयपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed