{"_id":"62e17df30fa4a7560c3ca2c8","slug":"sp-handed-over-the-investigation-of-remarks-on-maharishi-valmiki-to-asp-shamli-news-mrt598732236","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर समाज में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर समाज में आक्रोश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। महर्षि वाल्मीकि पर एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर टिप्पणी किए जाने से वाल्मीकि समाज में आक्रोश है। वहीं, वाल्मीकि समाज ने सीओ पर महर्षि के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का भी आरोप लगाया है। एसपी ने इस मामले की जांच एएसपी को सौंप दी है।
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ यूनिट नगरपालिका के अध्यक्ष नरेश महरोलिया, घनश्याम पारचा, नीरज चंदेल, प्रवीण कुमार व वाल्मीकि समाज के अन्य लोग बुधवार शाम डीएम कैंप कार्यालय पहुंचे। डीएम जसजीत कौर के मौजूद न होने पर उन्होंने शिकायती पत्र कार्यालय में दिया। इसके बाद एसपी अभिषेक से उनके कैंप कार्यालय में मिले। उन्होंने सीओ सिटी पर महर्षि वाल्मीकि टिप्पणी करने और समाज के लोगों को जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, एसपी अभिषेक ने बताया कि इस प्रकरण की जांच एएसपी ओपी सिंह को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इससे पूर्व भाजपा नेता घनश्याम पार्चा के नेतृत्व में समाज के लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने कहा कि शांतिनगर नाला पटरी निवासी युवक ने सोशल मीडिया पर महर्षि वाल्मीकि पर पोस्ट की। इससे वाल्मीकि समाज के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर विनोद, अनुराग, हर्ष, अभिषेक, दिनेश, नीरज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
कोट
मैंने किसी के प्रति कोई टिप्पणी नहीं की है, मुझ पर लगाए आरोप गलत हैं। कार्यालय में सीसीटीवी लगा है। उस समय हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा के कुछ कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सीसीटीवी की रिकार्डिंग और वहां मौजूद लोगों से सही जानकारी की जा सकती है।-जितेंद्र कुमार, सीओ सिटी