फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Someone from Mangalasutra

किसी से मंगलसूत्र तो किसी से बाली उतरवाई

Tue, 19 Jun 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Tue, 19 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Someone from Mangalasutra
exam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान विवाहित महिला अभ्यर्थियों को काफी परेशानी हुई। एक विवाहिता जब परीक्षा केंद्र पर पहुंची तो चेकिंग कर रही पुुलिस ने उसके पति से मंगलसूत्र उतरवाया। इसके बाद ही उसे अंदर प्रवेश दिया गया। दरअसल, भर्ती परीक्षा के दौरान मंगलसूत्र, चेन, बैज, घड़ी, ऊंची हील की सैंडल से लेकर बालों में क्लिप तक लगाना वर्जित था।
विज्ञापन


इसके चलते कई युवतियों को भी प्रवेश के दौरान सघन चेकिंग से गुजरना पड़ा। सरतीदेवी राजाराम परीक्षा केंद्र पर पर बिजनौर की एक महिला पहुंची तो पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे रोक लिया। महिला अभ्यर्थी से कहा गया कि मंगलसूत्र के साथ प्रवेश नहीं दिया जा सकता। बाद में पुलिस के कहने पर महिला के पति ने मंगलसूत्र उतरवाया और इसके बाद उसे एंट्री दी गई। अन्य कई महिला अभ्यर्थियों को भी ऐसी परेशानी से गुजरना पड़ा। वहीं, पुलिस टीम का कहना था कि पहले से ही गाइडलाइंस जारी थीं।
विज्ञापन


इसके बावजूद जल्दबाजी और अनजाने में महिलाएं वर्जित आभूषणों के साथ पहुंचीं। अन्य युवतियों और महिलाओं ने भी एक दूसरे से गहने निकलवाकर परिजनों के पास रखकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश पाया। वहीं, सभी युवकों से भी उनके पर्स और बेल्ट खुलवाकर बाहर ही डलवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहू परीक्षा देने गई, सास-ससुर खिलाते रहे बच्चे
शामली। जनपद के नौ केंद्रों पर आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2018 में परीक्षा देने के लिए युवा वर्ग, युवतियों के साथ विवाहित महिला भी परीक्षा देने आई। जिसके चलते ज्यादातर महिलाओं के साथ उनकी सास-ससुुुुर या फिर पति साथ पहुंचे। जिनमें काफी महिलाएं ऐसी मिली जिनके साथ एक वर्ष से लेकर पांच वर्ष तक बच्चे भी थे।


जब बहू परीक्षा देने पहुंची तो ढाई से तीन घंटे तक सास-ससुर और पति बाहर बैठे बच्चों को खिलाते नजर आए। सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के बाहर बिजनौर से आई महिला चारपाई पर बैठकर अपने पोते को हवा करते हुए सुलाती नजर आई। आरके पीजी कॉलेज में बिजनौर से पहुंची सुदेश अपने बच्चे को लेकर ससुर के साथ परीक्षा देने पहुंची। परीक्षा केंद्र के अंदर जाने पर वह बच्चे को ससुर के पास छोड़कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed