फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Small savings will amount

वित्तीय साक्षरता विशेष कैंप में ग्रामीणों को धन प्रबंधन, बचत की जानकारी दी

Sat, 15 Oct 2016 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 15 Oct 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
Small savings will amount
- फोटो : अमर उजाला
शामली। गांव झाल स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वित्तीय साक्षरता विशेष कैंप लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों   को धन प्रबंधन, बचत की महत्ता सहित बैंकों की सुविधा के बारे में जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार  को आयोजित शिविर में एसडीएम एमपी सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को अधिक से अधिक बचत करनी चाहिए। बचत की राशि को सरकार द्वारा घोषित विभिन्न सरकारी योजनाओं में निवेश  करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि  22 और 23 अक्तूबर को प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष अभियान के दौरान नए  वोटर बनवाने, नाम कटवाने और संशोधित कराने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रणी बैंक प्रबंधक हरपाल सिंह तोमर ने जन धन योजना, किसान कृषि कार्ड और कृषि ऋण के बारे में जानकारी दी। आमदनी, खर्चे और बचत का प्रबंधन करने के बारे में बताया तथा कहा कि वित्तीय डायरी बनाकर रखनी चाहिए। वाईपीएस पंवार ने  वित्तीय योजना, धन का प्रबंधन, बचत की महत्ता, बचत की आदत डालने, बैंकों  में बचत करने के लिए लाभ, बैंकों द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed