फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six paddy purchase centers, shopping Zero

छह धान खरीद केंद्र, खरीदारी जीरो

Tue, 18 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 18 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Six paddy purchase centers, shopping Zero
farmer news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले में धान की खरीद के लिए छह खरीद केंद्र खोल दिए गए हैं। किसी भी खरीद केंद्र पर एक भी दाना धान का नहीं खरीदा गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से किसान धान बेचने के लिए हरियाणा प्रांतों की मंडियों में जा रहे हैं। वहां मन पसंद भाव पर धान को बेच रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में 22 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की फसल बोई गई थी। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिले में धान की खरीद के लिए खाद्य विभाग के दो कैराना जैन बाग, थानाभवन मंडी, पीसीएफ के चार खरीद केंद्रों में कैराना क्षेत्र के इस्सोपुर खुरगान- मलकपुर, अंबेहटा याकूबपुुर जलालाबाद, बाबरी, ऊन में स्थापित किए गए हैं। पिछले साल जिले में 303 कुंतल धान की खरीद हुई थी। गत साल धान का खरीद मूल्य 1420 रुपये और बासमती ग्रेड वन का भाव 1470 रुपये था।  
विज्ञापन


इस साल कामन धान का मूल्य 1470  रुपये तथा बासमती ग्रेड वन धान का मूल्य 1510 रुपये घोषित किया गया है।  जिले के सभी  खरीद केंद्रों में एक भी दाना धान का नहीं खरीदा गया है। सभी केंद्र सूने पडे़ हुुए हैं। धान की खरीद नहीं होने का कारण अधिकारी हरियाणा में सामान्य धान एवं बासमती धान का अधिक भाव होना मान रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत- शामली जिले में धान की मंडी   नहीं होने से सहारनपुर, शामली, बागपत के किसान हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल       जिलों की मंडियों बेचने के लिए मजबूर हैं। 


हरियाणा में सामान्य, बासमती धान का भाव 1900 रुपये से लेकर 2000 रुपये होने से वेस्ट यूपी के ज्यादातर किसान अपना धान बेचने जा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार शामली जिले के कैराना और बिडौली यमुना पुल से दो सौ से लेकर पांच सौ धान की ट्रैक्टर ट्रॉलियां हरियाणा प्रांत की सिंभालका,  पानीपत, करनाल, घरौड़ा मंडी में प्रति दिन जा रहे हैं। कैराना और थानाभवन विपणन निरीक्षक नरेंद्र कुमार, अमित कुमार ने बताया कि जिले में किसी भी खरीद केंद्र पर एक भी दाना धान नहीं खरीदा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed