{"_id":"57b6032f4f1c1b705e6ec01f","slug":"sipahi-ki-vardi-fadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता ने फाड़ी सिपाही की वर्दी, चौराहे पर पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता ने फाड़ी सिपाही की वर्दी, चौराहे पर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
थाने में बैठा सपा नेता द्वारा पीटा गया सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में सत्ता के नशे में चूर एक प्रकोष्ठ के सपा नगराध्यक्ष ने नगर के फव्वारा चौक पर ड्यूटी निभा रहे यातायात पुलिस के सिपाही के साथ अभद्रता करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। सिपाही के साथ सरेआम मारपीट भी की गई। पीड़ित सिपाही ने कोतवाली फोन किया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। सिपाही का मेडिकल कराने के बाद उसकी तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा था।
रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर सिपाही विपिन नगर के फव्वारा चौक पर ड्यूटी कर रहा था। बताया जाता है कि उसी दौरान नगर के एक सपा नेता की गाड़ी वहां से गुजरी तो नियमानुसार सिपाही ने रुकने का इशारा किया, लेकिन सपा नेता नहीं रुका और बीच में गाड़ी फंसा दी। इस पर चौक पर जाम लग गया। सिपाही ने गाड़ी पीछे करने को कहा तो तो आरोपियों ने सिपाही पर रौब गालिब करते हुए उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। सिपाही ने इसका विरोध किया तो सपा नेता ने सिपाही के साथ मारपीट करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी।
सपा नेता के साथ आए दो ओर युवकों ने सिपाही के साथ सरेआम मारपीट की। इससे चौक पर हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि उसके बाद सपा नेता वहां से खुद को सपा नेता बताते हुए तथा अपना नाम बताते हुए वहां से चला गया। पीड़ित सिपाही ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही को थाने में ले आई। जहां पर उसका मेडिकल कराया गया। कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।