फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shiver left by icy winds

बर्फीली हवाओं से छूटी कंपकंपी

Fri, 18 Dec 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shiver left by icy winds
शामली कोहरे में जाते वाहन सवार। - फोटो : SHAMLI
शामली। पहाड़ों पर बर्फबारी, रात में पाला और शीत लहर चलने से जीवन अस्तव्यस्त हो गया। बृहस्पतिवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड के कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही। पिछले 24 घंटे में दिन का पारा तीन डिग्री और रात का पारा एक डिग्री सेेल्सियस लुढ़क गया है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दिख रहा है। पिछले कई दिनों से रात में पाला, शीत लहर दिन और रात में चलने से आम नागरिक ठिठुुरते रहे। बुधवार देर रात 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से से बर्फीली हवा चलती रही। पिछले 24 घंटे में दिन का पारा तीन डिग्री और रात के तापमान एक डिग्री लुढ़क गया। बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही हल्के बादल छाए रहे। धूप निकलने के बावजूद शीत लहर चलने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। दिन का तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी होने से रात में पाला पड़ रहा है। रविवार-सोमवार, मंगलवार को बादल और धूप निकलने से मौसम मिश्रित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed