{"_id":"579f8e2b4f1c1bcc222b9287","slug":"shivalyon-mein-bhakton-ka-sailab","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आशुतोष’ के द्वार भक्तों का सैलाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आशुतोष’ के द्वार भक्तों का सैलाब
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
शामली में जलाभिषेक के लिए कतार में लगीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में शिवरात्रि के त्योहार पर कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया। शिवालयों में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से ही भारी भीड़ पड़ी। शिवालयों में हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों ने शिवालयों में पहुंचकर यात्रा को विराम दिया और बाबा का जलाभिषेक किया।
सोमवार को सुबह चार बजे से शहर के श्री हनुमान धाम स्थित मनकामेश्वर मंदिर, शिवचौक, भाकूवाला, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, मोहल्ला रेलपार स्थित सदाशिव मंदिर, मां दुर्गा शिव मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला शिव मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, मोहल्ला बनखंडी महादेव मंदिर, गोशाला रोड स्थित सती मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकुंभरी देवी मंदिर, मंदिर ठाकुरद्वारा, मोहल्ला रेशमी कटरा, रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। घंटे- घड़ियाल की आवाज के साथ मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने
भगवान शिव को दूध, दही, गंगाजल, शहद और बेलपत्रों से जलाभिषेक किया।
उधर, कांवड़ियों के साथ उनके परिजन ढोल की थाप पर नाचते-झूमते शिवालयों में पहुंचे और जलाभिषेक किया। इसके बाद मंगल तिलक लगाकर कांवड़ियों को गृह प्रवेश कराया गया। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया। वहीं, सोमवार को भी हरिद्वार से डाक कांवड़ लाने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने शिव चौक की परिक्रमा कर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।