फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shift in 23 Jamti Quarantine Ward

23 जमाती क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट

Sat, 04 Apr 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Shift in 23 Jamti Quarantine Ward
शामली। जिले में कोरोना संक्रमित मिले दो बांग्लादेशी सहित तीन जमातियों का कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनके संपर्क में रहने वाले थानाभवन और शामली के 23 जमातियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी एहतियात के तौर पर क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को तीन जमातियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें दो जमाती बांग्लादेश के निवासी है जबकि एक असम का निवासी है। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि थानाभवन के गांव भैंसानी इस्लामपुर की मस्जिद में जमात में 12 बांग्लादेशी सहित 15 जमाती मिले थे। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। दो दिन पहले इन्हें जलालाबाद के इंटर कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। शुक्रवार शाम को आई जांच रिपोर्ट में इस जमात में शामिल दो बांग्लादेशी के कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें झिंझाना सीएचसी में बनाए गए कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। इस जमात के बाकी 13 जमातियों को निर्माणाधीन जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसके अलावा शामली में एक मस्जिद में असम से आई जमात में 11 जमाती मिले थे। इनके सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक जमाती पॉजिटिव मिलने पर उसे भी झिंझाना कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। बाकी 10 जमातियों को क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। सीएमओ ने बताया कि इन सभी 23 जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ये सभी जमाती कोरोना पॉजिटिव तीन जमातियों के साथ रहे है, इस वजह से एहतियात के तौर पर उन्हें क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिले से 156 लोगों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए है, जिनमें से करीब 80 सैंपल जमातियों है। करीब 100 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आ चुकी है जबकि 56 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed