फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shia Sogwaran did the weeds

शिया सोगवारों ने किया मातम

Sun, 12 Nov 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 12 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Shia Sogwaran did the weeds
weeds - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। नवासा-ए- रसूल हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मुहर्रम के 40 वें दिन पूरे होने पर शिया समुदाय के सोगवारों ने ताजिया निकाला।
विज्ञापन


रविवार को शिया सोगवारों ने मोहल्ला अंसारियान स्थित इमाम बारगाह खुर्द से ताजिया निकाला। सोगवार अलम उठाए नोहाख्वानी पढ़ते हुए सीनाजनीं कर रहे थे।

मोहल्ला सिदरयान होते हुए इमाम बारगाह कला के निकट स्थित ढाल पर पहुंचे तो सोगवारों ने सीनाजनीं की। इमाम बारगाह कला के चौराहे पर स्थित पुरानी घास मंडी/ चबूतरे पर पहुंचे तो दूसरा ताजिया जुलूस इमाम बारगाह कला से निकाला गया। बाद में चबूतरे पर आकर बरामद हुआ।
विज्ञापन


शिया सोगवारों में रजा अली खां, हाजी आलम, अली हैदर जैदी, कोसर जैदी, अख्तर हुसैन, सरदार हुसैन, नासिर हुसैन, चुन्नन, मोहम्मद हुसैन, बाकर रजा हुसैन, हैदर, मुदस्सिर, रजब अली, आसिफ हुसैन, सदाकत हुसैन, जावेद रजा, शाह रजा जैदी, अजहर हुसैन, अतहर हुसैन, नादिर हुसैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व. शिया सोगवारों ने मोहल्ला अंसारियान स्थित दोनों इमाम बारगाहों खुर्द और कला में मजलिसों का आयोजन किया। वहीं, शनिवार रात भी सोगवारों ने दोनों इमाम बारगाहों से ताजिया जुलूस निकाले गए। ब्यूरो  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed