फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Young men escaped after being beaten and waving weapons in the streets

Shamli: मारपीट कर गलियाें में हथियार लहराते हुए फरार हुए युवक, सहम गए लोग, वीडियो वायरल

Mon, 29 Jan 2024 02:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Jan 2024 02:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में युवकों का गलियों में सरेआम हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। बताया गया कि युवक से मारपीट के बाद आठ दस युवक हथियार लहराते हुए फरार हो गए। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Shamli: Young men escaped after being beaten and waving weapons in the streets
युवकों ने सरेआम लहराए हथियार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काकानगर में 10-12 युवकों ने हाथों में धारदार हथियार, लाठी डंडे और बेल्ट लहराने पर मोहल्लेवासी सहम गए। इस दौरान उन्होंने एक युवक से मारपीट की। बताया गया है इस दौरान किसी ने मोबाइल से युवकों के हथियार लहराने का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन


यह घटना रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे की बताई गई है। 10-12 युवक हाथों में बेल्ट, धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर मोहल्ला काका नगर में पहुंचे। बताया गया है कि इस दौरान उन युवकों ने वहां पर एक युवक के साथ मारपीट की।

विज्ञापन

इस दौरान युवकों ने गलियों में हथियार लहराए, जिसे देखकर मोहल्लेवासी सहम गए। कुछ लोगों ने युवकों को घेरकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल से हथियार लहराने वाले युवकों का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया यह मामला जानकारी में आया है, लेकिन किस युवक से मारपीट की गई। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई और न ही इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर दी है। वीडियो वायरल होने की जानकारी नहीं है। इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed