फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Woman Killed in Truck Collision, Husband and Son Critically Injured Near Sai Dham

Shamli: घर लौटते समय काल बना ट्रक, महिला की मौके पर मौत, पति-बेटा जिंदगी की जंग लड़ रहे

Sat, 20 Jun 2026 03:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Jun 2026 03:25 PM IST
सार

शामली के साईधाम के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Shamli: Woman Killed in Truck Collision, Husband and Son Critically Injured Near Sai Dham
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली शहर के साईधाम के पास शनिवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मोहाली से घर लौट रहा था परिवार
रामपुर जनपद के पटवाई निवासी अक्षय ने बताया कि वह शुक्रवार रात अपनी पत्नी सुमन और बेटे अमित के साथ पंजाब के मोहाली से मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे जब उनका परिवार शामली के साईधाम के निकट पहुंचा, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: हिस्ट्रीशीटर के घर चला बुलडोजर, ध्वस्तीकरण कार्रवाई से इलाके में हड़कंप, भारी पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढे में बिगड़ा संतुलन, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
बताया गया कि सड़क किनारे बने गड्ढे में मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 35 वर्षीय सुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अक्षय और उनका बेटा अमित गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर हालत में मेरठ रेफर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेरठ के उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed